उपराष्ट्रपति से निर्धारित मुलाकात से पूर्व आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय मंत्रियों की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने संभाली तैयारियों की कमान

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन के साथ होने वाली निर्धारित बैठक से पूर्व, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) द्वारा नई दिल्ली में एक महत्त्वपूर्ण उच्च-स्तरीय तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल तथा राज्य मंत्री तोखन साहू ने संयुक्त रूप से की।
कल मंत्रालय का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, दोनों केंद्रीय मंत्रियों के नेतृत्व में, उपराष्ट्रपति महोदय से सौजन्य भेंट करेगा और उन्हें मंत्रालय की भूमिकाओं, उत्तरदायित्वों तथा देशभर में चल रही प्रमुख शहरी पहलों की विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। आगामी संसद सत्र को दृष्टिगत रखते हुए यह संवाद रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बैठक में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों—सचिव श्रीनिवास कटिकिथला, अतिरिक्त सचिवों, संयुक्त सचिवों तथा विभिन्न मिशन निदेशकों—ने भाग लिया। अधिकारियों ने बैठक में मंत्रालय के प्रमुख फ़्लैगशिप मिशनों की वर्तमान प्रगति, उपलब्धियों तथा आगामी योजनाओं की विस्तृत प्रस्तुति दी।
बैठक में शहरी विकास से संबंधित प्रमुख मुद्दों, आगामी लक्ष्यों, प्राथमिकता क्षेत्रों और प्रभावी क्रियान्वयन रणनीतियों पर व्यापक चर्चा हुई, ताकि उपराष्ट्रपति महोदय के साथ होने वाले संवाद के लिए मंत्रालय पूर्णतः तैयार रहे।
- लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में - October 14, 2026
- जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं 520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं - October 14, 2026
- जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं - October 13, 2026


