लोरमी से निःशुल्क तीर्थयात्रा में 50 निर्धन महिलाएं होगी शामिल उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर 1 दिसबंर को रवाना होगी तीर्थयात्रा

आस्था श्रद्धा और सामाजिक समरसता को बनाये रखने के लिए लोरमी शहर की सामाजिक टीम श्रीराम सेवा समिति लोरमी के द्वारा आगामी 1दिसबंर को निःशुल्क तीर्थयात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोरमी शहर की घर घर जाकर बर्तन साफ सफाई करने वाली एवं लेवर मजदूरी करने वाली माताएं बहने शामिल होंगी इसके साथ ही टीम के द्वारा आर्थिक रुप से कमजोर परिवार के लोगों को भी इस तीर्थयात्रा में शामिल किया जायेगा टीम के मुखिया मुकेश जायसवाल मोदी ने बताया कि इसके पहले भी टीम के द्वारा निःशुल्क में भोरमदेव एवं रतनपुर की यात्रा करवाया जा चुका हैं इस बार पहली बार लोरमी के लोकप्रिय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी के विशेष सहयोग से उनके जन्मदिन के अवसर पर पहली बार छत्तीसगढ़ के बाहर मैहर वाली माँ शारदा मैया की तीर्थ यात्रा करवाई जा रही है जिसकी तैयारी टीम के द्वारा लगातार की जा रही है इसके लिए मैं और हमारी पूरी टीम लोरमी विधायक जी का विशेष रुप से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं उनके सहयोग से ही यह सब कार्य सम्भव हो पाया है महिलाओं का पंजीयन नवम्बर में ही कर दिया गया था और 1 दिसबंर को इस तीर्थयात्रा का आयोजन किया जा रहा है यात्रा
1 दिसबंर को टीम के द्वारा गुरुद्वारा चौक के पास विराजमान दक्षिणमुखी हनुमान जी में आरती के बाद यह तीर्थयात्रा रवाना होगी इस कार्य में टीम के दुर्गेश मनीष अजय सावन कवि पंकज भोलाराम राजेंद्र विनोद गायत्री विक्की राकेश सुभाष समर एवं टीम के अन्य कार्यकर्ता लगे हुए हैं
- नवलपुर गुड़ फैक्ट्री में हुये चोरी समान के साथ कबाड़ खरीददार सहित चार आरोपियों को लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल… - May 29, 2026
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में नगर उद्यान, सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा, स्कूल भवन निर्माण के लिए किया भूमिपूजन - May 29, 2026
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, कहा- सामूहिक आदर्श विवाह सबसे बड़ा पुण्य का काम - May 29, 2026









