लेटेस्ट न्यूज़
1 करोड़ 22 लाख रूपये, 245 किलो गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन मारुति अर्टिगा कुल कीमती 13,050,000 रूपये सहित गिरफ्तार आरोपी – | हथनीकला केंद्र 2.54 करोड़ से अधिक की धान की गड़बड़ी प्रभारी विक्रम सिंह पर दर्ज हुआ एफआईआर | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवलपुर में सब स्टेशन क्षमता विस्तार का किया लोकार्पण, 10 गांवों को बिजली समस्या से मिलेगी राहत | थाना लोरमी, जरहागांव क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल एवं 02 प्रकरण सट्टा की कार्यवाही की गई | ग्राम डिंडोल🚩 “गांव चलो – बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत भव्य, प्रेरणादायी एवं जनसंपर्क केंद्रित कार्यक्रम सम्पन्न 🚩 | पति द्वारा पत्नी पर चरित्र शंका कर जलाकर हत्या का प्रयास करने पर आरोपी 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार |

RECENT POSTS

सोने के लॉकेट व नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपी को फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

सोने के लॉकेट व नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपी को फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जितेन्द्र पाठक की रिपोर्ट

➡ आरोपी से 08 नग सोने की लॉकेट कीमती 50,000 रुपये को बरामद कर किया गया जप्त

मुंगेली – जिला मुंगेली के सभी थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराध की घटना घटित होने पर मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा अज्ञात चोरों की पता तलाश करने हेतु थाना/चौकी प्रभारियों एवं साइबर सेल मुंगेली को निर्देश दिया गया है।

दिनांक 18 मई को प्रार्थी फुलचंद गेंदले पिता हीराराम उम्र 26 वर्ष निवासी छुईहा, थाना फास्टरपुर-सेतगंगा, जिला मुंगेली ने थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.05.2025 के रात्रि करीब 11.00 बजे प्रार्थी अपने परिवार के साथ खाना खाकर घर के बाहर आंगन में सो गये थे। दिनांक 16.05.2025 के सुबह करीब 06.00 बजे प्रार्थी उठ कर घर अंदर जाकर देखा तो घर में रखे लकड़ी (प्लाई) के आलमारी का लॉकर खुला हुआ था, उसमें रखे सामान नहीं था तब प्रार्थी ने अपनी मां कमला बाई व पत्नि अंजू को बुलाकर घटना की जानकारी दिया और आलमारी में रखे सामान को चेक किया तो उसमें 8 नग सोने का लॉकेट वजन 11 मासा, सोने का टॉप 2 सेट वजन 2 मासा कीमती लगभग 50,000 रुपये एवं एक नग मोबाईल टेक्नो पावर 2 एयर कीमती 3,000 रू. तथा आलमारी में रखे नगद 10,000 रू. कुल जुमला कीमती 63,000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 20/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर माल मुल्जिम की पता तलाश हेतु विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली मयंक तिवारी से मार्गदर्शन प्राप्त कर तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 23.10.2025 को संदेही गंगाराम दिवाकर निवासी छुईहा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर बारिकी से पूछताछ किया गया। संदेही द्वारा बताया गया कि दिनांक 15-16.05.2025 के रात्रि करीब 12-1 बजे अपने पड़ोस के चाचा फुलचंद के घर अंदर घुसकर आलमारी के लॉकर तोड़कर उसमें रखे 8 नग सोने के लॉकेट एक धागा में गुथा हुआ एवं नगदी 8,000 रूपये व कमरा में रखे टेक्नो कंपनी के मोबाईल को चोरी करना स्वीकार किया। नगदी रकम को खर्च करना एवं मोबाईल को तोड़कर गांव के तालाब में फेंकना एवं सोने के लॉकेट को अपने घर में रखना बताये जाने पर आरोपी गंगाराम द्वारा अपने घर से निकाल कर पेश करने पर 08 नग सोने के लाकेट को जप्त कर आरोपी गंगाराम दिवाकर पिता शिवप्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी छुईहा थाना फास्टरपुर-सेतगंगा, जिला मुंगेली को विधिवत दिनांक 23.10.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गिरिजाशंकर यादव थाना प्रभारी फास्टरपुर-सेतगंगा, दुर्देश ध्रुव आरक्षक अतुल सिंह एवं तीजराम यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS