कलेक्टर एसपी ने लोरमी गरबा महोत्सव में हुए शामिल..
जितेन्द्र पाठक की रिपोर्ट


लोरमी में आयोजित गरबा महोत्सव के दूसरे दिन कलेक्टर कुंदन कुमार एसपी भोजराम पटेल जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडे शामिल हुए.. कलेक्टर एसपी सीईओ ने मां जगजननी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर गरबा महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत की..जिले के कलेक्टर एसपी ने गरबा में शामिल हुए बच्चों के उत्साह के लिए सबके साथ गरबा डांडिया भी किया और सभी माता बहनों को नवरात्रि की शुभकामनायें दी.. कलेक्टर कुंदन ने नवरात्रि की शुभकामनायें देते हुए कहा कि


यहाँ रंग बिरंगे पारम्परिक तरीके से गरबे वेशभूषा में देखकर बच्चों के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है कि शक्ति के आराधना के पर्व नवरात्रि में हमारी बेटियां इस उत्सव को मनाने कितनी उत्साहित रहती है..और आयोजन के लिये आयोजन समिति को बधाई दी.. वही सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बेहतर भविष्य की शुभकामनायें दी..जिले के एसपी भोजराम पटेल ने कहा की नौ दिन में माता के जिन स्वरूपों की पूजा होती है उन नौ रूपों को अपने घर की बेटी में भी देखा जा सकता है.. और सभी से कहा की मातृशक्ति का हमेशा सम्मान करना चाहिए.. साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में अपनी बातें रखी.. वही जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडे ने भी सभी को नवरात्रि पर्व की बधाई दी.. लोरमी के थाना ग्राउंड में तीन दिवसीय गरबा उत्सव का धूम देखने के लिए मिल रहा है लोरमी के मां जगजननी दुर्गा उत्सव समिति थाना ग्राउंड के द्वारा पिछले 7 सालों से गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन कराया जा रहा है जिसमें क्षेत्र भर से महिलाएं युवतियाँ और बच्चियों शामिल होती है और गरबा के माध्यम से माता की आराधना करती है गरबा महोत्सव को लेकर लोगों में जबरदस्त खुशी और उत्सव का माहौल देखने के लिए मिल रहा है रंग बिरंगी आकर्षक पोशाक में पारंपरिक गरबा गीतों में गरबा करने भीड़ उमड़ रही है.. लोरमी थाना ग्राउंड में तीन दिनों तक गरबे का आयोजन होगा.. आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य जुटे हुए हैं..
- नारी शक्ति का सम्मान, सशक्त भारत की पहचान; महिला आयोग बने न्याय और सुरक्षा का मजबूत प्रहरी : तोखन साहू - August 30, 2026
- लोरमी पुलिस का चोरों पर कड़ा प्रहार: 24 घंटे में 3 चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार - August 30, 2026
- लोरमी पुलिस का चोरों पर कड़ा प्रहार: 24 घंटे में 3 चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार - August 30, 2026




