लेटेस्ट न्यूज़
विरासत भी, विकास भी’ की सोच से संवारा बाबाघाट, उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश | शिव महापुराण कथा में सम्मिलित हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू | नकली, अवमानक एवं अवैध नारकोटिक औषधियों की रोकथाम हेतु एवं अन्य राज्यों से लाई गई औषधियों की राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान जारी | शिक्षक संघर्ष मोर्चा,ब्लॉक इकाई लोरमी का एकदिवसीय सेवा सुरक्षा पद यात्रा, धरना रैली | सावन मिलन समारोह : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा—हमारी संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाते हैं ऐसे आयोजन |

RECENT POSTS

नेहा पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोरमी की अनोखी पहल एक पेड़ जन्म दिन के नाम

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

जितेन्द्र पाठक की रिपोर्ट

नेहा पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोरमी की अनोखी पहल एक पेड़ जन्म दिन के नाम

प्राचार्य प्रियंका टोण्डे के नेतृत्व में बच्चों ने लिखी हरियाली की नई कहानी

लोरमी। जन्मदिन पर केक और मोमबत्ती जलाने की परंपरा तो आम है, लेकिन नेहा पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोरमी ने इसे एक नई दिशा दी है। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रियंका टोण्डे के नेतृत्व में शुरू की गई अनोखी पहल एक पेड़ – जन्मदिन के नाम को सभी ने सराहना किया है। इस अभिनव अभियान की शुरुआत विद्यालय के छात्र मयंक लहरे के जन्मदिन पर पौधारोपण कर जन्मदिन को यादगार बना दिया। छात्र ने पौधा का सुरक्षा हेतु संकल्प लिया।विद्यालय के संचालक श्री सुनील लहरे ने कहा कि प्राचार्य श्रीमती प्रियंका टोण्डे के अनुकरणीय पहल बच्चों को छोटी उम्र से ही इस दिशा में प्रेरित करना अत्यंत सराहनीय कदम है, उनका दूरदर्शी सोच, सकारात्मक नेतृत्व हर किसी के लिए अनुकरणीय है। उनकी यह सोच आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा योगदान सिद्ध होगी।
प्राचार्य श्रीमती प्रियंका टोण्डे ने कहा कि बच्चों के जीवन का सबसे खास दिन यदि प्रकृति को समर्पित हो, तो वह दिन वास्तव में सार्थक हो जाता है। एक बच्चा और एक पेड़ साथ-साथ बढ़ेंगे तो जीवन और धरती दोनों का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया है कि अब हर विद्यार्थी का जन्मदिन पौधारोपण के साथ मनाया जाएगा। इस प्रयास की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर शशी देवी लहरे, प्रिया अहिरवार, गीता यादव, किरण कश्यप, भारती मरावी, देवेन्द्र कुमार, आशु शर्मा, दिव्या शर्मा एवं छात्र, छात्रा उपस्थित थे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS