लेटेस्ट न्यूज़
सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर “तूता मैदान गूंजा शिक्षकों के नारों से – लोरमी ब्लॉक ने दिखाया एकता का दम”7 सूत्रीय मांगों पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान | “विश्व प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा: जब भगवान स्वयं भक्तों के बीच आते हैं। आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम।” | प्रेम प्रसंग के रंजिश में पिता और पुत्र ने ली युवक की जान, दोनों को आजीवन कारावास की सजा  | केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुकबधिर दिव्यांग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को लोरमी पुलिस के द्वारा 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल | भिक्षावृत्ति से हटाकर शिक्षा के माध्यम से ‘नट’ समुदाय को मुख्य धारा में लाने का प्रयास |

RECENT POSTS

राज्यपाल से सम्मानित शिक्षिकाओं को जागृति महिला जनकल्याण समिति ने किया सम्मानित

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

राज्यपाल से सम्मानित शिक्षिकाओं को जागृति महिला जनकल्याण समिति ने किया सम्मानित

मुंगेली। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर जिले का नाम रोशन करने वाली शिक्षिकाओं का सम्मान जारी है। हाल ही में राज्यपाल द्वारा शिक्षक सम्मान से अलंकृत श्रीमती दुर्गा तिवारी एवं सुधारानी शर्मा को जागृति महिला जनकल्याण समिति, मुंगेली ने भव्य समारोह में पुनः शिक्षक सम्मान से अलंकृत किया।

समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में नगर की कई प्रबुद्ध महिलाएँ एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इस अवसर पर समिति कीओरसे— सावित्री सोनी, प्रमिला चौरसिया, मेघा मिश्रा, संगीता क्षत्रिय, मंजू सोलंकी, शशी सोनी, सुधा राजपूत, लक्ष्मी सोनी एवं रिंकी चंद्रा उपस्थित रही।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षिकाएँ समाज की नींव होती हैं और उनके मार्गदर्शन से ही नई पीढ़ी उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करती है। समिति के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे सम्मान समारोह से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है और वे समाज निर्माण में और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करते हैं।

गौरतलब है कि जागृति महिला जनकल्याण समिति न केवल शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बल्कि समाजसेवा के हर आयाम में अग्रणी भूमिका निभा रही है। समिति द्वारा समय-समय पर वन क्षेत्र में पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की जाती है और निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाकर ज़रूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाई जाती हैं।

समिति की यह सतत सक्रियता और सामाजिक समर्पण सराहनीय है, जो मुंगेली जिले की प्रगति और जनजागरण का प्रेरक उदाहरण बन चुकी है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS