किसानों को युरिया खाद नहीं मिलने पर किसानों के द्वारा किया जायेगा मुॅगेली चौक पर चक्का जाम


मुंगेली ब्यूरो- जितेन्द्र पाठक
लोरमी – सरकार आती है बदलती है पर नहीं बदलती है किसानों की परेशानी चुनाव के समय राजनिति दलो के द्वारा किसानो के हित में कई बाते कह कर चुनाव तो जीत जाते है लेकिन चुनाव के बाद किसानों की समस्या को लेकर कोई चिंतित नहीं रहता है लोरमी क्षेत्र के किसानों के द्वारा अच्छी फसल के लिए पुरी तरह से तैयारी कर रोपई बोवाई का कार्य कर लिया गया है लेकिन खेतो में अच्छी फसल के लिए किसानों को खाद डालने के युरिया नहीं मिल रहा है किसान काफी भटक रहे है युरिया खाद नहीं मिलने से किसाना चिंतित हैं। लोरमी क्षेत्र के किसानों की समस्या को देखते हुए लोरमी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं समाजसेवी कोमल सिंह राजपुत के द्वारा एसडीएम कार्यालय पहुॅचकर ज्ञापन सौपा गया जिसमें बताया गया कि किसानों का खाद के लिए काफी दिनों से भटकना पड़ रहा है 22 अगस्त को भी युरिया खाद के लिए पत्र लिखा जा चुॅका है लेकिन किसानों को पर्याप्त मात्रा में युरिया खाद नहीं मिल रहा है, किसानों को युरिया खाद दिलाया जाये युरिया खाद नहीं मिलने पर किसानों के द्वारा 29 अगस्त शुक्रवार को सुबह 9 बजे शाम 6 बजे तक मुॅगेली चैक में धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम किया जायेगा जिसकी संपुर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान पुनाराम साहू, जगेश कुलमित्र, रघुबीर राजपुत, सूमित खाण्डे, जगदीश घोसले, राजेश कोलाम, नितेश कोलाम, सम्बल सिंह, रामासिंह राजपुत, देवी सिंह, संजय यादव दीपक श्रीवास, देवराज यादव सहित आदि उपस्थित रहे।
- केबल वायर चोरी के प्रकरण में 03 आरोपियों एवं 2 विधि से संघर्षरत बालकों से चोरी गई संपत्ति शत-प्रतिशत बरामद करते हुए किया गिरफ्तार - July 27, 2026
- मुंगेली पुलिस की तत्परता – देवरहट लुट की घटना को 48 घंटों में किया खुलासा 04 आरोपी सहित 04 नाबालिग को सोने चांदी के आभूषण सहित किया गिरफ्तार - July 26, 2026
- केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल, कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में मुंगेली एवं लोरमी में NFL आउटलेट स्थापित करने का माँग किये - July 25, 2026



