
बेलगहना- बड़े ही धूमधाम से मनाया गया गणेश चतुर्थी महापर्व। जी पी एम जिले के गौरेला ब्लाक मे प्राचीन काल से भारत के दक्षिण पथ ( बद्रीनारायण से रामेश्वरम ) पथ पर कालीग्राम स्थित है। 1974 में पूज्य सद्गुरु देव भगवान द्वारा गणेशपुरी कारिआम आश्रम की स्थापना किया गया।जँहा स्वयंभू स्वरूप में आम वृक्ष के नीचे भगवान विघ्नहर्ता गणेश जी विराजमान है,जिनके दर्शन मात्र से सर्व मनोकामना पूर्ण होता है।इस अवसर पर परम पूज्य श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद महाराज जी का मंगलमय पदार्पण हुआ,पूज्य श्री के द्वारा भगवान श्री गणेश जी का विधिवत पूजन किया गया।

छत्तीसगढ़ की प्रमुख त्योहारों में से एक हरितालिका तीज व्रत श्री सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम बेलगहना में आश्रमिक माताएं एवं बहने के द्वारा बड़े ही उमंग के साथ मनाया गाय। यह त्योहार पूरे छत्तीसगढ़ में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, इस त्योहार में माताएं एवं बहने अपने पति अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए निर्जला उपवास रखती है, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सिद्ध बाबा आश्रम में आश्रमिक माताएं एवं बहनों ने आकर निर्जला उपवास कर भगवान भोलेनाथ जी का विधिवत पूजन कर एवं पूज्य स्वामी जी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किए , इस कार्यक्रम में समस्त कारिआम ग्रामवासी सेवा समिति आदि भक्तों का उपस्थिति रही।

कार्यक्रम सम्पन्न होने पश्चात पूज्य स्वामी जी सभी श्रद्धालू भक्तों के साथ बरपाली आश्रम पहुंचे,पूज्य स्वामी जी के द्वारा आश्रम निरक्षण किया गाय,बरपाली आश्रम के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही। इसके पश्चात बेलगहना के लिए प्रस्थान किए ।आये हुये सभी आगंतुक श्रद्धालू भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किए।
- लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में - October 14, 2026
- जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं 520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं - October 14, 2026
- जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं - October 13, 2026


