लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |
[the_ad id="4350"]
लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |

RECENT POSTS

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रापर्टी एक्सपो का किया शुभारंभ,40 डेवलपर्स 300 से अधिक प्रोजेक्ट्स के साथ

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रापर्टी एक्सपो का किया शुभारंभ

40 डेवलपर्स 300 से अधिक प्रोजेक्ट्स के साथ एक्सपो में कर रहे हिस्सेदारी

रायपुर. 22 अगस्त 2025. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रापर्टी एक्सपो का शुभारंभ किया। उन्होंने एक्सपो में विभिन्न डेवलपर्स द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का भ्रमण भी किया। क्रेडाई छत्तीसगढ़ द्वारा 22 अगस्त से 24 अगस्त तक इस तीन दिवसीय एक्सपो का आयोजन किया गया है। इसमें 40 डेवलपर्स 300 से अधिक प्रोजेक्ट्स के साथ हिस्सेदारी कर रहे हैं। विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर श्रीमती मीनल चौबे भी शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुईं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एक्सपो का शुभारंभ करते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों में रायपुर की दशा और दिशा काफी बदली है। शहर का नक्शा बदल गया है। रायपुर वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है। इस दौरान यहां अधोसंरचना विकास के महत्वपूर्ण काम किए जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए लगातार पहल कर रहे हैं। राज्य शासन ने प्रभावी नई औद्योगिक नीति बनाई है जो यहां निवेश को लगातार आकर्षित कर रही है। राष्ट्रीय स्तर की संस्थाएं रायपुर आ रही हैं। श्री साव ने क्रेडाई द्वारा आयोजित प्रापर्टी एक्सपो की सराहना करते हुए कहा कि यहां एक ही छत के नीचे अलग-अलग परिवारों की जरूरतों के मुताबिक प्रापर्टी उपलब्ध हैं। लोगों की सहूलियत के लिए डेवलपर्स के बैंकिंग पार्टनर और रेरा की टीम भी यहां मौजूद है।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने एक्सपो के लिए आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोग लोगों की जरूरतों के मुताबिक मकानों की व्यवस्था कर सम्मानजनक ढंग से रहने की व्यवस्था करते हैं। इसी कड़ी में यह आयोजन भी उपयोगी है। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण रायपुर की बड़ी समस्या है। यह एक्सपो लोगों को रेरा अप्रूव्ड वैध प्रापर्टी खरीदने का अच्छा प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रहा है। राजधानी के अनुरूप रायपुर का चौतरफा विकास हो रहा है। इसे हम हर लिहाज से रहने के लिए अच्छा शहर बनाने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं।

क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पंकज लाहोटी ने एक्सपो के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि इस एक्सपो में आने वाले छत्तीसगढ़ की झलक है। निकट भविष्य में राज्य की तस्वीर तेजी से बदलने वाली है। इस एक्सपो में लोग सुलभता से प्रापर्टी खरीद सके, इसके लिए डेवलपर्स के बैंकिंग पार्टनर्स और रेरा को भी शामिल किया गया है। क्रेडाई के सचिव अभिषेक बछावल ने रायपुर को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर की जा रही कार्रवाईयों की भी तारीफ की। उन्होंने कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा के अनुरोध पर 51 गरीब कन्याओं के विवाह में क्रेडाई के सहभागी बनने की घोषणा की। कार्यक्रम में क्रेडाई छत्तीसगढ़ के संजय रहेजा, मृणाल गोलछा, नवनीत अग्रवाल, निखिल भगत, विजय नत्थानी, अमरजीत गांधी और संजना बघेल सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS