लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

“एक पेड़ मां के नाम” पर वृक्षा रोपण महोत्सव का आयोजन मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह ठाकुर

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

लोरमी- ग्राम पंचायत रहंगी भारतपुर में भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यावरण को समृद्ध बनाने के क्षेत्र में महत्वाकांक्षी योजना “एक पेड़ मां के नाम” पर वृक्षा रोपण महोत्सव का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह ठाकुर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य समुंद सिंदराम तथा जनपद सदस्य रानी देवा मार्को सम्मिलित हुई। वर्षा विक्रम ठाकुर ने “एक पेड़ मां के नाम” मां को एक ऐसा प्रयास कहा जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है ।इस अभियान का उद्देश्य मां के नाम पर एक पेड़ लगाना और मां के नाम पर स्थाई स्मृति बनाना है।

जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा ।मां और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार है, इस पहल के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला पंचायत सदस्य समुंद सिंदराम एक पेड़ मां की नाम का हिस्सा बने अपनी मां के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बनाने के लिए एक पेड़ जरूर लगाएं कहकर प्रेरित किया गया। जनपद सदस्य रानी देवा मार्को ने पेड़ नहीं प्राण लगाबो नारा कहकर लोगों प्रेरित किया ।कार्यक्रम का सफल और प्रेरणादायी संचालन शिक्षक अभिजीत तिवारी के द्वारा किया गया।

स्वर्गीय मुनीराम साहू,स्वर्गीय मालिक राम साहू,स्वर्गीय मालिक राम साहू, स्वर्गीय फेकूराम कश्यप,स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी पोर्ते, इनकी स्मृति में वृक्षा रोपण ट्री गार्ड के साथ किया गया इसके अलावा जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम ठाकुर ,जिला पंचायत सदस्य समुंद सिंदराम , कुशल यादव ,राजकुमारी राजपूत,नम्रता कन्हैया वैष्णव के द्वारा भी वृक्षा रोपण ट्री गार्ड के साथ किया गया अतः इस अवसरपर, सरपंच प्रतिनिधि सुखमणि भगवान सिंह पोर्ते ,उपसरपंच प्रतिनिधि संध्या भोलाराम साहू ,सुनील शर्मा ,श्याम मुकुंद साहू,सचिव कुशल यादव, पंच रामावतार साहू,जीतराम कोशले, कृष्ण कुमार यादव, नारायण यादव,भागवत पात्रे,जीत कोशले,आशा राम साहू,रोजगार सहायिका राजकुमारी राजपूत,आवास मित्र रूपाली श्रीवास,शिवदास वैष्णव,राजकुमार पात्रे,तितरु साहू, कृष्णा साहू,महावीर साहू,यश साहू,शिवानंद साहू,संतराम साहू,सुदर्शन साहू ,सुभाष साहू,गोकुल साहू,रूपेश साहू,राजकुमार श्रीवास,विश्राम साहू,मालिक राम साहू,बड़ी संख्या नारीशक्ति तथा ग्राम वासी सम्मिलित रहे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS