लेटेस्ट न्यूज़
सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर “तूता मैदान गूंजा शिक्षकों के नारों से – लोरमी ब्लॉक ने दिखाया एकता का दम”7 सूत्रीय मांगों पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान | “विश्व प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा: जब भगवान स्वयं भक्तों के बीच आते हैं। आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम।” | प्रेम प्रसंग के रंजिश में पिता और पुत्र ने ली युवक की जान, दोनों को आजीवन कारावास की सजा  | केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुकबधिर दिव्यांग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को लोरमी पुलिस के द्वारा 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल | भिक्षावृत्ति से हटाकर शिक्षा के माध्यम से ‘नट’ समुदाय को मुख्य धारा में लाने का प्रयास |

RECENT POSTS

तारबाहर में असामाजिक तत्वों पर बिलासपुर पुलिस का करारा प्रहार – धारदार हथियार के साथ 3 बदमाश गिरफ़्तार, कुल 5 बदमाशों पर की गई कार्रवाई

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

बिलासपुरतारबाहर में असामाजिक तत्वों पर बिलासपुर पुलिस का करारा प्रहार – धारदार हथियार के साथ 3 बदमाश गिरफ़्तार, कुल 5 बदमाशों पर की गई कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के स्पष्ट निर्देश पर थाना तारबाहर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की गई।

गुप्त सूचना के आधार पर गठित संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान तीन युवकों को बटनदार फोल्डिंग चाकू के साथ पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से धारदार एवं प्रतिबंधित चाकू बरामद किए गए, जिन्हें तत्काल जप्त कर आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया।

गिरफ़्तार आरोपी
1. सैय्यद शाद अली, पिता – सैय्यद शाहिद अली, उम्र – 21 वर्ष, निवासी – एकता चौक, तालापारा
2. सुरेश पटेल, पिता – गुहाराम पटेल, उम्र – 35 वर्ष, निवासी – पटेल मोहल्ला, तोरवा
3. आदिल खान, पिता – स्व. रहीम खान, उम्र – 25 वर्ष, निवासी – बजरंग चौक, तालापारा

तीनों आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर आर्म्स एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्यवाही की गई।

अपराध क्रमांक – 248, 249, 250/2025, धारा – 25 आर्म्स एक्ट

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए दो अन्य व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई:
1. विरेंद्र कुमार गेंदले, निवासी – दर्रीघाट, थाना मस्तूरी
2. साजन सिंह ठाकुर, निवासी – भवानी नगर, सिरगिट्टी

बिलासपुर पुलिस द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। शहर की शांति और सुरक्षा बनाए रखने हेतु ऐसे तत्वों की पहचान कर निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS