लेटेस्ट न्यूज़
ग्राम बांधा में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद | पामगढ़ में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ श्री अद्वैत आश्रम | लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं | जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं | मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके |
[the_ad id="4350"]
लेटेस्ट न्यूज़
ग्राम बांधा में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद | पामगढ़ में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ श्री अद्वैत आश्रम | लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं | जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं | मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके |

RECENT POSTS

खुड़िया को इको टूरिज्म के रूप में डेवलप करने कार्ययोजना बनाने के निर्देश

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

अभियान चलाकर स्कूली बच्चों के आय, जाति, निवास बनाएं – कलेक्टर

खुड़िया को इको टूरिज्म के रूप में डेवलप करने कार्ययोजना बनाने के निर्देश

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक

ब्यूरोचीफ – जितेन्द्र पाठक

मुंगेली, 17 जून 2025// कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं का जिले में जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि स्कूली बच्चों की आय, जाति और निवास बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर काम करें। बेहतर कार्य के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने राजीव गांधी जलाशय (खुड़िया बांध) को इको टूरिज्म के रूप में डेवलप करने हेतु आवश्यक कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पीएम जनमन में आवश्यक प्रगति लाने, क्रेडा विभाग द्वारा सोलर बैटरी आदि की आवश्यक मरम्मत करने कहा। कलेक्टर ने एटीआर से विस्थापित गांवों में पंचायत भवन, स्कूल, आंगनबाड़ी, स्किल डेवलपमेंट के साथ ही आवश्यक संरचनाओं की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

वृक्षारोपण महाभियान के सफल आयोजन हेतु आवश्यक निर्देश

कलेक्टर ने ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम 2.0’’ के तहत जिले में सर्व संबंधित अधिकारियों को वृक्षारोपण महाभियान के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी नगरीय निकायों में पौधारोपण के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ उसकी सुरक्षा भी जरूरी है। आने वाले समय में वृक्षारोपण का आउटकम दिखना चाहिए। सभी विभाग प्रमुख जगह का चिन्हांकन कर वृक्षारोपण कराएं। स्कूल, आंगनबाड़ी, एवं सभी कार्यालय परिसर में पौधे लगने चाहिए। उन्होंने जल संरक्षण के लिए बोर रिचार्ज के सम्बन्ध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

किसानों को खाद-बीज की समस्या ना हो

कलेक्टर ने

जिला विपणन अधिकारी से समितियों में खाद-बीज की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए किसानों को उच्च गुणवत्ता का खाद-बीज दिलाने और अमानक खाद-बीज विक्रय करने वाले के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। किसानों को खाद-बीज की समस्या ना हो। उन्होंने उठाव हेतु संग्रहण केन्द्रों में शेष बचे भंडारित धान की जानकारी ली और मिलर्स से समन्वय स्थापित कर शीघ्र उठाव कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने योग संगम और हरित योग की थीम पर आयोजित होने वाले योग दिवस की तैयारियों के संबंध में चर्चा करते हुए जिला स्तरीय योग कार्यक्रम के बेहतर आयोजन के लिए कहा।

निर्माणाधीन सड़क मार्गों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करें कलेक्टर ने पीडब्लूडी विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्माणाधीन सड़क मार्गों की जानकारी ली और पूर्ण गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता से समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान, मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल की मॉनिटरिंग, लोक सेवा गारंटी अंतर्गत लंबित आवेदनों की जानकारी ली और निराकरण में प्रगति लाने कहा। उन्होंने अंतराष्ट्रीय नशा निवारण और 18 जून विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस पर जिले में कार्यक्रम आयोजित करने कहा।

नगरीय निकायों में बेहतर अर्बन प्लान बनाने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने कहा कि मिशन वात्सल्य के अंतर्गत 05 साल के बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने श्रम कार्ड की जानकारी लेते हुए कोटवारों और असंगठित मजदूरों के प्राथमिकता से कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोरमी में नालंदा परिसर, नगर पालिका क्षेत्र में राजस्व वसूली बढ़ाने, पीएम आवास, आयुष्मान योजना व ई-डिस्ट्रिक्ट रिपोर्ट में प्रगति लाने, नगरीय निकायों में बेहतर अर्बन प्लान बनाने, बरसात के पूर्व नाली सफाई, जलजनित बीमारियों, डायरिया व स्नैक बाइट आदि से बचाव हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप संचालक एटीआर गणेश यू. आर., वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर जी. एल. यादव एवं श्रीमती मेनका प्रधान, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, पथरिया एसडीएम अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS