
जल जीवन मिशन में लापरवाही: 70 ठेकेदारों को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने थमाया नोटिस
समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने पर होगी सख्त कार्रवाई
मुंगेली, ( जितेन्द्र पाठक)29 मई 2025// राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में लापरवाही बरतने वाले 70 ठेकेदारों को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं, कि संबंधित ठेकेदार जल्द से जल्द अधूरे कार्यों को पूर्ण करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में जल जीवन मिशन के मोहम्मद कैसर अब्दुल हक मुंगेली प्रवास पर आए थे। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर कुन्दन कुमार के साथ जिले के ग्राम दशरंगपुर, सेमरसल, कुम्भरौली, ठरकपुर और मसना में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कई कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे नहीं किए गए हैं तथा अधिकांश कार्यों में ठेकेदारों की लापरवाही और उदासीनता प्रमुख कारण है। सचिव श्री हक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
- मुंगेली पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा - June 13, 2026
- तीन दिनों से अंधेरे में दर्जनों गांव, बिजली विभाग की लापरवाही से पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण - June 13, 2026
- मां शीतला मंदिर लोरमी में माता जी का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम 15 से 17 जून तक - June 12, 2026









