लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

लोरमी में बांग्लादेशी रोहिंग्या की जांच के लिए चलेगा विशेष अभियान

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

पुलिस ने क्षेत्र में बढ़तेे अपराध पर रोक लगाने के लिए, जनप्रतिनिधियों व आमजनों से लिए सुझाव

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी – स्थानीय विश्राम गृह में एसडीओपी नवनीत पाटिल और नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा की उपस्थिति में पुलिस ने बैठक की जिसमें लोरमी क्षेत्र में बढ़तेे अपराध पर रोक लगाने के लिए, जनप्रतिनिधियों व आम जनों से सुझाव लिए। बैठक में जनप्रतिनिधियो ने बताया कि नशा ही अपराध बढ़ने का प्रमुख कारण है क्षेत्र में चाकूबाजी और चोरी सहित अन्य घटना नशे के कारण ही हो रहा है। उपस्थित लोगो ने नगर एवं क्षेत्र में अवैध शराब बेच रहे कोचियों के संबंध में जानकारी दी इस पर पुलिस ने किसी भी स्थिति में अवैध शराब विक्रेताओं को नहीं बख्शने का वादा किया। एसडीओपी नवनीत पाटिल ने उपस्थित लोगों से सुझाव लेकर कहा कि नगर एवं क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा और चलित थाना लगाकर लोगों को जागरूक किया जायेगा। बैठक में बताया गया कि बोनफिक्स का नशा आम हो गया है और क्षेत्र में बड़ी मात्रा में गांजा की तस्करी और अवैध बिक्री की जा रही है इसकी नामजद शिकायत की गई जिस पर पुलिस ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। पुलिस ने बताया कि भारत शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में बांग्लादेशी और रोहिंग्या की जांच की जा रही है इसके लिए पुलिस टीम का भी गठन किया गया है पुलिस ने आम लोगों से आग्रह किया है कि मोहल्ले में या क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति देखें तो इसकी सूचना पुलिस को दें तथा कोई भी किरायेदार को मकान देने से पहले उसका पूरा परिचय जान लेने और पुलिस को जानकारी देने के बाद ही मकान किराये पर देवें। एसडीओपी ने बताया कि किरायेदारों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा।

हटाये जायेंगे सड़क किनारे लगे दुकानो के बोर्ड, सुधारेंगे यातायात व्यवस्था

एसडीओपी नवनीत पाटिल ने बताया कि लोरमी शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की तैनाती शहर में की गई है प्रतिदिन ट्रैफिक पुलिस शहर के मुख्य मार्गो में गस्त करते हुए यातायात व्यवस्था के सुधारने में लगी हुई है। उन्होंने नगर प्रशासन से यातायात सुधारने में सहयोग के लिए आग्रह किया। दुकान सड़क तक लाने की परंपरा को खत्म करने और सड़क के किनारे लगे हुए बोर्ड को हटाने पर सहमति बनी। नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने आस्वस्थ किया कि सोमवार से लाउड स्पीकर के माध्यम से बोर्ड को हटाने के लिए आग्रह किया जायेगा। उसके बाद पुलिस के साथ मिलकर जप्ती जैसी कार्यवाही की जायेगी।

ग्राम दरवाजा और कंसरी में संदिग्धो की जांच के लिए चलेगा विशेष अभियान

पुलिस की बैठक में क्षेत्र में पनप रहे गौ तस्करी को लेकर भी लोगों ने गुस्सा जाहिर किया और गौ तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस से कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों ने बताया कि गौ तस्करी के लिए लोरमी से वनांचल की ओर से एक कारिडोर बन गया है जिस रास्ते बड़ी आसानी से तस्करी हो रहा है बताया कि तस्करी जैसे कार्यों में ग्राम दरवाजा और कंसरी के लोग शामिल होते हैं और इन दोनों गांव में संदिग्ध लोगों को भी कभी-कभी देखा जाता है इस पर एसडीओपी ने बताया कि ग्राम दरवाजा और कंसरी में जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसकी तैयारी चल रही है किसी भी स्थिति में अपराधियों को नहीं बक्शा जायेगा। बैठक में गुरमीत सलूजा, मनीष त्रिपाठी, महेन्द्र खत्री, रामेश्वर बंजारे, अशोक जायसवाल नपा उपाध्यक्ष, रवि शर्मा, शैलेंद्र सलुजा विश्वास दुबे, सालिक बंजारे, छेदू यादव, प्रशांत शर्मा, आकाश सलुजा प्रमोद जायसवाल, सोहन उनसेना, धनश्याम खत्री, घनश्याम यादव, काकू शर्मा, एसडीपीओ नवनीत पाटिल, निरीक्षक हरविंदर सिंह, अखिलेश वैष्णव, सुशील कुमार बन्छोर, नरेश यादव, लोकेश सिंह सहित जनप्रतिनिधि, नगरवासी, थाना स्टाफ मौजूद रहे।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS