लेटेस्ट न्यूज़
मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर को होगा प्रकाशित, 04 जनवरी 2027 को अंतिम सूची जारी     11 दिसंबर तक दावा-आपत्तियां आमंत्रित | केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, रतनपुर से भरनी-परसदा तक हुआ भव्य स्वागत | दिवाली से पहले जूनापारा पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार | विश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी जिला अध्यक्ष तो डॉ. दिलीप सिंह राजपूत बने जिला उपाध्यक्ष | ग्राम बांधा में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद | पामगढ़ में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ श्री अद्वैत आश्रम |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

लोरमी शहर में 70 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की हुई स्वीकृति, खुड़िया से मिलेगा शुद्ध पेयजल : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

साय सरकार ने जनता की एक-एक समस्या की चिंता कर किया समाधान : डिप्टी सीएम अरुण साव

लोरमी शहर में 70 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की हुई स्वीकृति, खुड़िया से मिलेगा शुद्ध पेयजल : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

ब्यूरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

उप मुख्यमंत्री अरुण साव सुशासन तिहार में पहुंचे लोरमी, मौके पर अधिकांश समस्याओं का किया समाधान

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी के स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज लोरमी नगर पालिका के राम्हेपुर में सुशासन तिहर के तहत आयोजित समाधान शिविर में अपने परिवारजनों की समस्याओं का निराकरण किया। इस दौरान श्री साव ने कहा कि, लोरमी में विकास की गंगा बह रही है। शहर में 70 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति हुई है। गलियों में लाइट लग गई है। नाली और सीसी रोड बना रहा है। कबीर भवन, मानस भवन में कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि, लोरमी में पानी समस्या के निदान के लिए खुड़िया से पानी लाने का इंतजाम किया जा रहा है। आने वाले 50 साल पानी की समस्या नहीं होगी। डिंडौरी में नवीन महाविद्यालय की स्थापना, खुड़िया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन एवं लोरमी में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की घोषणा हुई है।

श्री साव सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, विष्णु देव साय सरकार प्रदेशवासियों की समस्याओं के निदान के लिए सुशासन तिहार मना रही है। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। श्री साव ने शिविर में राम्हेपुर क्लस्टर के तहत महात्मा गांधी वार्ड, अग्रसेन वार्ड, गुरूनानक वार्ड, गायत्री वार्ड, गुरू घासीदास वार्ड, संत रविदास वार्ड, संत कबीरदास वार्ड, ठाकुरदेव वार्ड सहित 8 वार्ड की समस्याएं सुनी, जिसका मौके पर ही निराकरण किया गया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने पीएम आवास बनाने का वादा किया था। सरकार बनने के बाद 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति दी है। अभी प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्वे हुआ है, साय सरकार सबको आवास देने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री साव ने कहा कि, साय सरकार मोदी की एक-एक गारंटी को पूरा करने का काम किया है। महतारी वंदन के तहत 15 किस्त का भुगतान हो चुका है।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार चल रहा है। सुशासन तिहार में प्रदेश भर से 40 लाख आवेदन आए हैं। यह विष्णु देव सरकार पर भरोसे को बताता है। इन आवेदनों का समाधान शिविर में निराकरण किया जा रहा है। साय सरकार सरकार लोगों के लिए कार्य कर रही है। पांच साल कांग्रेस सरकार में कुछ काम नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ में विष्णु का सुशासन और राम राज्य है, यह सरकार जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि, एक ही स्थान पर राशन कार्ड, आयुष्मान, पीएम आवास सहित कई प्रकार के काम हो रहे हैं। यही राम राज है।

समाधान शिविर में लोरमी नगर पंचायत अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शांति भास्कर, डॉ अशोक जायसवाल, सुशील यादव,राजेंद्र साहू, दिनेश कश्यप, लेखराज ठाकुर , गुरमीत सलूजा, विनय साहू, धनीराम यादव, श्रीमती अंजना देवी दास, प्रदीप मिश्रा, रवि शर्मा, महाजन जायसवाल, दिनेश साहू पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।
……….

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS