लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

नवपदस्थ कलेक्टर कुन्दन कुमार ने किया पदभार ग्रहण

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

जिले के समग्र विकास के लिए सभी के सहयोग से करेंगे कार्य – कुन्दन कुमार

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

मुंगेली – भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारी  कुन्दन कुमार ने मुंगेली जिले के ग्यारहवें कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान कलेक्टर राहुल देव ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएँ दीं और औपचारिक रूप से पदभार सौंपा। बता दें कि कुन्दन कुमार ने पूर्व में कलेक्टर सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज और अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर सेवाएँ दी हैं। हाल ही में वे गृह निर्माण मंडल के आयुक्त और रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।

शहरी एवं ग्रामीण निकाय में पेयजल संकट के निवारण के दिए निर्देश

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली। उन्होंने सभी अधिकारियों से उनका परिचय लिया और जिले के समग्र और सतत विकास के लिए सभी के सहयोग से बेहतर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वाेपरि रहेगा और प्रशासनिक पारदर्शिता व दक्षता प्राथमिकता होगी। नवपदस्थ कलेक्टर ने जिले में शहरी एवं ग्रामीण निकाय में पेयजल संकट के निवारण हेतु विशेष कार्ययोजना बनाने व पेयजल के दुरूपयोग को रोकने, गर्मी एवं लू से बचाव के लिए चौक-चौराहों में पशु, पक्षियों एवं राहगीरों के लिए प्याऊ घर की व्यवस्था करने, सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन करने, स्वच्छता में विशेष ध्यान देने तथा सभी कार्यालयों व जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई रखने, विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित कराने, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और स्कूलों एवं छात्रावासों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर जी. एल. यादव एवं श्रीमती मेनका प्रधान, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS