लेटेस्ट न्यूज़
नवलपुर गुड़ फैक्ट्री में हुये चोरी समान के साथ कबाड़ खरीददार सहित चार आरोपियों को लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…  | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में नगर उद्यान, सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा, स्कूल भवन निर्माण के लिए किया भूमिपूजन | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, कहा- सामूहिक आदर्श विवाह सबसे बड़ा पुण्य का काम | अंडर 13 शतरंज स्पर्धा बालक वर्ग में गीतांश साहू विजेता, योगेश बंजारे उपविजेता एवं बालिका वर्ग में मौली ध्रुव विजेता, रेणुका खत्री बनी उपविजेता | आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई में ग्राम भाठा में 14.58 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त | खनिजों के अवैध उत्खनन पर सख्ती, शिवनाथ नदी घाट पर संयुक्त कार्रवाई, पोकलेन मशीनें और हाइवा वाहन जब्त |

RECENT POSTS

भक्त माता कर्मा ने साहू समाज को किया एकजुट, समाज ने भक्ति की शक्ति से ली प्रेरणा : डिप्टी सीएम अरुण साव

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

➡️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने भक्त माता कर्मा के नाम पर डाक टिकट किया जारी, जन जन तक पहुंचाया मां कर्मा का संदेश : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

दुर्ग – उप मुख्यमंत्री अरुण साव गुरुवार को दुर्ग जिले के ग्राम धौराभाठा में मां कर्मा जयंती एवं खैरागढ़, छुईखदान, गंडई जिले के ग्राम कुटेली कला में आयोजित मां कर्मा महोत्सव एवं नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए। समारोह को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि, साहू समाज की सबसे बड़ी ताकत ईमानदारी और मेहनत है। इसी ताकत की बदौलत समाज ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। उन्होंने कहा कि साहू कुल के बेटे नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। आज पूरी दुनिया में मोदी की धमक है। उन्होंने गांव और गरीबों के लिए अनेक विकास कार्य किया हैं। इसी तरह मुझ जैसे समाज के एक सामान्य व्यक्ति को उप मुख्यमंत्री का दायित्व मिला है। हम सभी समाज के लोग मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए कार्य करेंगे।

श्री साव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां कर्मा जयंती के पावन अवसर पर भक्त माता कर्मा के नाम पर डाक टिकट जारी किया है। यह साहू समाज एवं माता कर्मा के सभी भक्तजनों के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने माता की सेवा और भक्ति को जन जन तक पहुंचाने का काम किया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह केवल एक डाक टिकट नहीं, बल्कि भक्त माता कर्मा की कृष्ण भक्ति, सेवा को देशवासियों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। डाक टिकट से माता कर्मा की शिक्षाएं, उनका जीवन संघर्ष और उनका संदेश पूरे देशभर में पहुंचेगा। मां कर्मा ने साहू समाज को एकजुट किया है।

श्री साव ने धमधा में साहू समाज के भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं कुटेली कला समारोह में समाज की मांग पर खैरागढ़ स्थित कृष्ण कुंज में अहाता निर्माण एवं जमीन समतलीकारण के लिए 20 लाख रुपए देने और कुटेली कला में महतारी सदन की घोषणा की।

समारोह में विधायक दीपेश साहू, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, दीपक ताराचंद साहू, श्यामलाल साहू, साहू समाज के जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष लीमन साहू, श्रीमती श्वेता अग्रवाल, श्रीमती ऊषा सोनवानी, लखन साहू जी रमेश साहू, भीखम साहू, सतीश साहू, प्रमोद साहू, कृष्ण साहू, पुसउ राम साहू, लक्ष्मी साहू एवं कुटेली कला में खिलावन साहू, दिलेश्वर साहू, जितेंद्र साहू, कोमल जंघेल, खंभन ताम्रकार, विक्रांत सिंह, नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि, साहू समाज के पदाधिकारी एवं समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS