लेटेस्ट न्यूज़
आदर्श गोंडवाना सामूहिक विवाह की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न | मासुम बच्ची को न्याय दिलाने कांग्रेस पार्टी 20 अप्रैल को ग्राम कोसाबाड़ी से निकालेगी बेटी बचाओ न्याय यात्रा कर थाना का घेराव | और बढ़ेगा तापमान ,छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर जारी, राजनादगाँव सबसे गर्म,प्रदेश में चार डिग्री तक बढ़ेगा पारा. | अपहृत नाबालिक का अब तक नहीं मिला कोई सुराग नही, वही एक नाबलिक बच्ची का दुष्कर्म सामने आया | संजय त्रिपाठी अधिवक्ता संघ के  अध्यक्ष,  विनोद कश्यप उपाध्यक्ष व विनोद लहरे सचिव निर्विरोध बने | 5 दिनों से लापता बच्ची के परिजनों से मिले कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि मंडल, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल |
लेटेस्ट न्यूज़
आदर्श गोंडवाना सामूहिक विवाह की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न | मासुम बच्ची को न्याय दिलाने कांग्रेस पार्टी 20 अप्रैल को ग्राम कोसाबाड़ी से निकालेगी बेटी बचाओ न्याय यात्रा कर थाना का घेराव | और बढ़ेगा तापमान ,छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर जारी, राजनादगाँव सबसे गर्म,प्रदेश में चार डिग्री तक बढ़ेगा पारा. | अपहृत नाबालिक का अब तक नहीं मिला कोई सुराग नही, वही एक नाबलिक बच्ची का दुष्कर्म सामने आया | संजय त्रिपाठी अधिवक्ता संघ के  अध्यक्ष,  विनोद कश्यप उपाध्यक्ष व विनोद लहरे सचिव निर्विरोध बने | 5 दिनों से लापता बच्ची के परिजनों से मिले कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि मंडल, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल |

स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ, छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस और पूर्व अधिकारियों-कर्मचारियों ने उप मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार

Picture of Jitendra pathak -जिला ब्यूरो मुंगेली

Jitendra pathak -जिला ब्यूरो मुंगेली

खबर को सुनने के लिए यहां पर क्लिक करें

➡️अधिकारियों-कर्मचारियों को वर्षों से लंबित ग्रेच्युटी राशि का भुगतान

➡️उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर 300 अधिकारियों – कर्मचारियों की ग्रेच्युटी, जीपीएफ, अवकाश नगदीकरण, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एरियर्स के भुगतान का खुला रास्ता

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

मुंगेली – उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव की पहल पर भिलाई नगर निगम में वर्ष 2018 से लंबित सेवानिवृत्त व मृत अधिकारियों-कर्मचारियों की ग्रेच्युटी का भुगतान किया गया है। पिछले दो वर्षों से लंबित जीपीएफ/सीपीएफ, अवकाश नगदीकरण, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एरियर्स का भी भुगतान अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया है। लंबे समय से इन राशियों का इंतजार कर रहे भिलाई नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्मिकों तथा मृत अधिकारियों-कर्मचारियों के परिजनों ने इस पर खुशी जताते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है। उन्होंने भिलाई नगर निगम के स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ तथा छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ श्री साव के रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मुलाकात कर आभार जताया और धन्यवाद दिया।

भिलाई नगर निगम के सेवानिवृत्त व मृत अधिकारियों – कर्मचारियों की ग्रेच्युटी के वर्ष 2018 से भुगतान नहीं होने की बात संज्ञान में आते ही उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया था। उन्होंने पिछले दो वर्षों से लंबित अधिकारियों-कर्मचारियों के जीपीएफ/सीपीएफ, अवकाश नगदीकरण, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एरियर्स के भी भुगतान की व्यवस्था के निर्देश दिए थे। उप मुख्यमंत्री श्री साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने ग्रेच्युटी के भुगतान के लिए संचित निधि से 10 करोड़ 85 लाख 36 हजार रुपए तथा जीपीएफ/सीपीएफ एवं अवकाश नगदीकरण के भुगतान के लिए लीज फ्री-होल्ड की राशि से चार करोड़ 36 लाख 38 हजार रुपए के भुगतान की अनुमति भिलाई नगर निगम को दी है। विगत 3 अप्रैल को राज्य शासन द्वारा अनुमति प्रदान किए जाने के दो दिनों के भीतर ही 300 से अधिक अधिकारियों – कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के खातों में 15 करोड़ रुपए अंतरित कर दी गई है।

ग्रेच्युटी एवं अन्य राशि मिलने से खुश सेवानिवृत्त कार्मिकों तथा मृत अधिकारियों-कर्मचारियों के परिजन, भिलाई नगर निगम के स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ तथा छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर आभार जताया और धन्यवाद दिया। ये सभी लंबे समय से इन राशियों के भुगतान की बाट जोह रहे थे। किसी के यहां बेटी की शादी थी, तो किसी को इलाज या मकान बनाने के लिए राशि की जरूरत थी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ तथा छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि आपकी संवेदनशील पहल और नेतृत्व से ही आज सैकड़ों परिवारों के बीच बहुत ही सुखद क्षण आया है। अनेक मायूस परिवारों में मुस्कुराहट लौटी है। हम सभी परिवारों की ओर से आपको धन्यवाद देते हैं और आभार प्रकट कर रहे हैं। श्री साव से मुलाकात के दौरान स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ तथा छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस के सर्वश्री संजय शर्मा, शरद दुबे, विष्णु चन्द्राकर, शशिभूषण मोहंती, कृष्णा देशमुख, सुरेन्द्र सोनबेर, वामन राव, विनय मेश्राम, संतोष पाण्डेय, रामायण सिंह, थानूराम साहू, टहल राम साहू, सुश्री रीता चतुर्वेदी और सुश्री शालिनी गुरव मौजूद थीं।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

error: Content is protected !!