लेटेस्ट न्यूज़
सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर “तूता मैदान गूंजा शिक्षकों के नारों से – लोरमी ब्लॉक ने दिखाया एकता का दम”7 सूत्रीय मांगों पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान | “विश्व प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा: जब भगवान स्वयं भक्तों के बीच आते हैं। आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम।” | प्रेम प्रसंग के रंजिश में पिता और पुत्र ने ली युवक की जान, दोनों को आजीवन कारावास की सजा  | केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुकबधिर दिव्यांग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को लोरमी पुलिस के द्वारा 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल | भिक्षावृत्ति से हटाकर शिक्षा के माध्यम से ‘नट’ समुदाय को मुख्य धारा में लाने का प्रयास |

RECENT POSTS

अश्लील विडियो स्नैपचैट के माध्यम से स्क्रीन रिकार्ड कर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

मुंगेली – आरोपी आदर्श सिंह के द्वारा पीड़िता से स्नैपचैट बातचीत को परिजनो को भेजने की धमकी देकर डरा धमकाकर पीड़िता का अश्लील विडियो स्नैपचैट के माध्यम से स्क्रीन रिकार्ड कर वायरल करने वाले आरोपी को मुंगेली पुलिस द्वारा गिर. कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल।

गौरतलब है कि प्रार्थी के द्वारा लिखित आवेदन पेश किया की दिनांक 15 मार्च को मेरी भाभी के व्हाट्सएप नंबर पर उनकी ननद के द्वारा मेरी लड़की का अश्लील स्नैपचैट वीडियो रिकार्डिंग भेजी थी जिसे देखने के बाद मेरी भाभी ने मुझे घर आकर बताई थी आपकी लड़की का स्नैपचैट वीडियो रिकार्डिंग को कोई वायरल कर दिया है तब पीड़िता से पुछने पर वीडियो के संबंध में तब पीड़िता पुत्री ने मुझे बताया कि 8 मार्च 2023 से वह बैहरसरी निवासी आदर्श सिंह से स्नैपचैट एवं फोन पर बातचीत करती थी तब आदर्श सिंह के द्वारा पीड़िता को स्नैपचैट में बोला कि कपड़ा उतार कर मुझे वीडियो काल करो नहीं करोगी तो स्नैपचैट की बातचीत को तुम्हारे घर वालों को वायरल कर दूंगा बोलकर धमकी देने लगा तब माह अप्रैल/मई माह मे पीड़िता डरकर स्नैपचैट में वीडियो कॉलिंग के माध्यम से अपना आपत्तिजनक विडियो दिखाई थी जिसे वह अपने मोबाइल में स्क्रीन रिकॉर्ड कर सेव कर लिया था और बातचीत करते समय पीड़िता को शारीरिक संबंध बनाने का भी मांग किया था लेकिन पीड़िता द्वारा मना कर दिया गया तो आदर्श के द्वारा पीड़िता को अश्लील गाली गलौज भी किया जाता था तो वह डर से घर में किसी को नहीं बताई थी करीब 2 वर्षों से बातचीत बंद होना बताई है जिसके कारण आदर्श सिंह के द्वारा अब वर्तमान में अपने मोबाइल में पूर्व में सेव किये पीड़िता का स्नैपचैट वीडियो कालिंग आपत्तिजनक विडियो को हमारे परिजनों व दोस्तों को वायरल कर दिया है कि रिपोर्ट पर आदर्श सिंह के विरूद्ध दिनांक 7 अप्रैल को अपराध धारा 294, 506, 354 (क) (1) (ii) 12 पोक्सो एक्ट एवं 67 – बी आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मुंगेली मयंक तिवारी के मार्ग दर्शन पर विवेचना के दौरान प्रार्थी, पीड़िता एवं गवाहो का कथन लेख कर आरोपी का लगातार पता तलाश किया गया, सायबर सेल से तकनीकी माध्यम से आरोपी आदर्श सिंह को हिरासत में लिया गया, आरोपी से पुछताछ करने पर घटना को स्वीकार करने पर आरोपी द्वारा उपयोग में लाया गया मोबाईल को विधिवत जप्त किया गया एवं आरोपी आदर्श सिंह पिता राणा प्रताप सिंह उम्र 23 साल निवासी बैहसरी थाना दाढी जिला बेमेतरा हाल मुकाम नया बस स्टैण्ड मुंगेली जिला मुंगेली छ.ग. को दिनांक 8 अप्रैल के 13.00 बजे विधिवत गिरफ्तार कर गिर० कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, उपनिरीक्षक गिरजाशंकर यादव, उपनिरी. शोभा यादव प्र.आर.भुवन चतुर्वेदी, आर. मनोज टण्डन, रवि श्रीवास, योगेश यादव, विकास ठाकुर, अजय चन्द्राकर, रामकश्यप की अहम भुमिका रही।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS