खर्राघाट की साफ-सफाई की गई, लगेंगे लाइट,नगर पालिका के तरफ से

लोरमी। लोरमी नगर पालिका के अंतर्गत वार्ड क्रमांक चार स्थित खर्राघाट की साफ सफाई की गई, साथ ही यहां रोशनी के लिए लाइट लगाने का निर्देश भी दिया गया है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही मोहल्लेवासियों ने मनियारी नदी में खर्राघाट की स्थिति से अवगत कराते हुए साफ सफाई एवं लाइट की मांग की थी। जिसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा और उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जायसवाल ने तत्परता दिखाते हुए इंजीनियर मयंक साहू के साथ स्थल का निरीक्षण किया।

निकाय के बिजली विभाग को तत्काल चार लाइट लगाने के निर्देश दिए। वार्ड पार्षद एवं उपाध्यक्ष डॉ अशोक जायसवाल ने बुधवार को विशेष सफाई अभियान चलवाया। जिसके तहत जेसीबी की मदद से खर्राघाट परिसर की साफ सफाई की गई।

विदित हो कि इस खर्राघाट में ही नगर के अधिकांश दशगात्र के कार्यक्रम किए जाते हैं साथ ही नवरात्रि पर मां महामाया मंदिर का जंवारा विसर्जन भी होता है। ध्यान देने योग्य बात है कि छोटा रपटा पुल पूरी तरह से जर्जर हो चुका है वो कब तक बनता है।।
- दिवाली से पहले जूनापारा पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार - October 16, 2026
- विश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी जिला अध्यक्ष तो डॉ. दिलीप सिंह राजपूत बने जिला उपाध्यक्ष - October 16, 2026
- ग्राम बांधा में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद - October 16, 2026

