लेटेस्ट न्यूज़
हथनीकला केंद्र 2.54 करोड़ से अधिक की धान की गड़बड़ी प्रभारी विक्रम सिंह पर दर्ज हुआ एफआईआर | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवलपुर में सब स्टेशन क्षमता विस्तार का किया लोकार्पण, 10 गांवों को बिजली समस्या से मिलेगी राहत | थाना लोरमी, जरहागांव क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल एवं 02 प्रकरण सट्टा की कार्यवाही की गई | ग्राम डिंडोल🚩 “गांव चलो – बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत भव्य, प्रेरणादायी एवं जनसंपर्क केंद्रित कार्यक्रम सम्पन्न 🚩 | पति द्वारा पत्नी पर चरित्र शंका कर जलाकर हत्या का प्रयास करने पर आरोपी 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार | कलेक्टर ने लोरमी में प्रस्तावित नगर उद्यान स्थल का निरीक्षण, भूमि विवाद के शीघ्र निराकरण एवं विकास कार्यों में तेजी के निर्देश* |

RECENT POSTS

लोरमी नगरपालिका में भाजपा के डाॅ. अशोक जायसवाल बने निर्विरोध उपाध्यक्ष

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्यूरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी – लोरमी नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए आज निर्वाचन किया जाना था जिसमें भाजपा के डाॅ. अशोक जायसवाल निर्विरोध उपाध्यक्ष धोषित हुए, कार्यकर्ताओं ने आतिशाबाजी करते हुए मीठा खिलाये।

गौरतलब है कि लोरमी नगरपालिका में भाजपा के 11 पार्षद, 6 कांग्रेस पार्षद व एक निर्दलीय पार्षद जीतकर आये थे लोरमी नगरपालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा के सुजीत वर्मा जीतकर आये है। लोरमी नगरपालिका के उपाध्यक्ष का निर्वाचन किया जाना था जिसमें निर्वाचन के लिए सभी भाजपा, कांग्रेस, निर्दलीय व अध्यक्ष को मिलाकर सभी 19 लोग मतदान के मौजुद रहे, लोरमी एसडीम व निर्वाचन अधिकारी अजीत पुजारी के द्वारा प्रारंभ किया गया निर्वाचन प्रकिया प्रारंभ होते है भाजपा से उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद डाॅ. अशोक जायसवाल अपना नामांकन दाखिल किये, कांग्रेस से उपाध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद शशांक वैष्णव ने नामांकन दाखिल किया था लेकिन नाम वापसी के दौरान शशांक वैष्णव ने अपना नाम वापसी ले लिये, जिस पर भाजपा के डाॅ. अशोक जायसवाल को निर्विरोध उपाध्यक्ष धोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी के द्वारा डाॅ. अशोक जायसवाल को प्रमाण देकर शपथ दिलाया गया। निर्विरोध उपाध्यक्ष धोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशाबाजी करते हुए एक दुसरे को मीठा खिलाये।

निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर डाॅ. अशोक जायसवाल ने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को इस पद से नवाजा गया है इसके लिए मैं केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू एवं उपमुख्यमंत्री अरूण साव के साथ वरिष्ठ भाजपा, अध्यक्ष, पार्षदो व भाजपा कार्यकर्ताओ, वार्डवासियों को धन्यवाद आभार व्यक्त करता हॅू, लोरमी नगरपालिका में अध्यक्ष व सभी पार्षदो के साथ अच्छी टीम बनाकर लोरमी विकास के लिए कार्य करेगे।

इस दौरान प्रभारी किशोर राय, जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, धनीराम यादव, गुरमीत सलुजा, विक्रम सिंह, विनय साहू, रामेश्वार बंजारे, राकेश दुबे, रवि शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर, नपा अध्यक्ष सुजीत वर्मा, सुशील यादव, लेखराज सिंह, राजेन्द्र साहू, दिनेश कश्यप, प्रदीप मिश्रा, दिनेश साहू, आंेकार खत्री, महेन्द्र खत्री, महाजन जायसवाल, बनवारी अग्रवाल ,घंशु राजपुत, रवि शुक्ला, अभिषेक पाठक, विश्वास दुबे, रिक्की सलुजा, सोहन डड़सेना, शिवशंकर यादव, पूर्णिमा यादव, आरती धीमर, आलोक शिवहरे, संगीता ध्रुव, धारनी राजपूत, पुष्पा यादव, शैलेन्द्र सलुजा, नितेश अग्रवाल, अशोक शर्मा, अमिताभ तिवारी, रामकुमार जायसवाल, श्रेय त्रिपाठी, सुरेश श्रीवास, विकास केशरवानी, दुष्यंत खत्री, हितेश सापरिया, नरेन्द्र खत्री, पीयुष साहू, मुकेश जायसवाल, सुरेश जायसवाल, माधव तिवारी, घनश्याम खत्री, मुकुल तिवारी, मोटु गुप्ता, पवन गुप्ता, सुरज रजक, देवेन्द्र केशरवानी, कमलेश श्रीवास, गोलु रजक, विष्णु रजक, नुतन दुबे, विनय साहू, अभिजीत ठाकुर, जुगनुु साहू आदि काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS