लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएससी में चयनित लोरमी विधानसभा के अभ्यर्थियों को सम्मानित किये

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

लोरमी – उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार की शाम विधायक कार्यालय लोरमी में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) में चयनित लोरमी विधानसभा के अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

श्री साव समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, यह सम्मान सिर्फ अभ्यर्थियों का नहीं है, पूरे लोरमी वासियों का सम्मान है। इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और अन्य लोगों को भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि लोरमी के बेटे-बेटियां सफलता के सोपान पर पहुंचे हैं। आपको और आगे बढ़ना है। यहीं रुकना नहीं है। आपने सफलता की एक सीधी चढ़ी है। यह सफलता आपने अकेले हासिल नहीं किए हैं, इसमें अनेक लोगों का योगदान है, जैसे- शिक्षक, माता-पिता, परिवार, दोस्त और सरकार का भी योगदान हैं, जिसे आप भूल जाते हैं। सरकार हमारी पढ़ाई पर कितना खर्चा करती है, यह भी ध्यान रखना चाहिए। आपके सफलता के पीछे कितने लोगों का योगदान और त्याग है। इतने लोगों ने योगदान दिया है तो आपकी जवाबदारी भी बनती है, किसी को भूलना नहीं है।

श्री साव ने चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि, आप से लोरमी वासियों को काफी अपेक्षा है। जितने लोगों का योगदान है, उनको हर क्षण याद रखना है। लोरमी की इस धरती को याद करोगे तो जीवन सफल हो जाएगा। यहां के लिए कुछ करने का अवसर मिले तो आगे आकर जरूर करें।

चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि, इस बार पीएससी परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हुई। परिणाम में पहले की तरह किसी प्रकार अनियमित नहीं हुई, इसलिए वे चयनित हुए हैं। सभी ने इसके लिए सरकार और लोक सेवा आयोग को धन्यवाद दिया है। ये लोरमी के लिए गौरव की बात है।

इन चयनित अभ्यर्थियों को किया सम्मानित उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विधायक कार्यालय में पीएससी में चयनित किरण राजपूत, प्रेम नारायण साहू, रामावतार रामेकर, मनोज कश्यप, प्रियंका कश्यप, विनय कश्यप, राजेश कश्यप, सोनल यादव जी एवं टामन साहू को सम्मानित किया। सभी को उज्ज्वल भविष्य की बधाई और शुभकामनाएं दी।

[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS