
मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक
मुंगेली – डिजिटल अरेस्ट और फाइनेंसियल फ्रॉड के मामले में आरोपियों को केरल और दिल्ली से गिरफ्तारी कर लगभग शत प्रतिशत रकम बरामद करने के फलस्वरूप मिला सम्मान मुंगेली कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह राजपूत को मुख्यमंत्री विष्णु देव् साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं पुलिस महानिदेशक शअशोक जुनेजा के द्वारा सम्मानित किया।
गौरतलब है कि मुंगेली जिला के थाना लोरमी के अपराध क्रमांक 314/24 धारा 318(4) बीएनस 66 आईटी एक्ट में जिसमे आरोपी फवाज़ मुहम्मद निवासी मालापुरम केरल द्वारा डिजिटल अरेस्ट कर प्रार्थी डॉक्टर दीपक लॉज से लगभग 8 लाख की धोखाधड़ी की गई एवम थाना सरगांव के अपराध क्रमांक 154/24 धारा धारा 318(4) बीएनस 66 आईटी एक्ट जिसमे आरोपियो द्वारा प्रार्थी बजरंग साहू से लगभग 7 लाख रुपए की बैंक अधिकारी बनकर धोखाधड़ी की गई थी जिसमे दोनों प्रकरण के आरोपियो की क्रमश केरल और दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की और धोखाधड़ी के लगभग शत प्रतिशत रकम बरामद करने के फलस्वरूप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत को CYBER COP OF THE YEAR 2024 के सम्मान से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं राज्य में पुलिस के मुखिया अशोक जुनेजा द्वारा सम्मानित किया गया।
- पामगढ़ में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ श्री अद्वैत आश्रम - October 16, 2026
- लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में - October 14, 2026
- जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं 520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं - October 14, 2026


