मुंगेली कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह राजपूत को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिला CYBER COP OF THE YEAR 2024 का सम्मान

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा जी की उपस्थिति में मिला सम्मान
डिजिटल अरेस्ट और फाइनेंसियल फ्रॉड के मामले में आरोपियों के केरल और दिल्ली से गिरफ्तारी और लगभग शत प्रतिशत रकम बरामद करने के फलस्वरूप मिला सम्मान
मुंगेली कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह राजपूत

जिला ब्यूरो मुंगेली- जितेंद्र पाठक लोरमी
थाना लोरमी के अपराध क्रमांक 314/24 धारा 318(4) बीएनस 66 आईटी एक्ट में जिसमे आरोपी फवाज़ मुहम्मद निवासी मालापुरम केरल द्वारा डिजिटल अरेस्ट कर प्रार्थी डॉक्टर दीपक लॉज से लगभग 800000 आठ लाख की धोखाधड़ी की गई एवम थाना सरगांव के अपराध क्रमांक 154/24 धारा धारा 318(4) बीएनस 66 आईटी एक्ट जिसमे आरोपियो द्वारा प्रार्थी बजरंग साहू से लगभग 700000 सात लाख रुपए की बैंक अधिकारी बनकर धोखाधड़ी की गई थी जिसमे दोनों प्रकरण के आरोपियो की क्रमश केरल और दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की और धोखाधड़ी के लगभग शत प्रतिशत रकम बरामद करने के फलस्वरूप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत को CYBER COP OF THE YEAR 2024 के सम्मान से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री विष्णु देव साय जी उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी एवं राज्य में पुलिस के मुखिया श्री अशोक जुनेजा जी द्वारा सम्मानित किया गया।
- मां त्रिवेणी स्कूल गोंडखाम्ही के स्टोर रूम का ताला तोड़कर 13 नग लोहे के पाइप अनुमानित कीमत ₹9,000/- बरामद चोरी करने वाले तीन आरोपियों को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार। - August 12, 2026
- मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार 200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज - August 12, 2026
- खुड़िया जलाशय में उफान, वेस्ट बियर से छलका पानी…कारी डोंगरी पुल पानी में डूबा - August 10, 2026



