लेटेस्ट न्यूज़
1 करोड़ 22 लाख रूपये, 245 किलो गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन मारुति अर्टिगा कुल कीमती 13,050,000 रूपये सहित गिरफ्तार आरोपी – | हथनीकला केंद्र 2.54 करोड़ से अधिक की धान की गड़बड़ी प्रभारी विक्रम सिंह पर दर्ज हुआ एफआईआर | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवलपुर में सब स्टेशन क्षमता विस्तार का किया लोकार्पण, 10 गांवों को बिजली समस्या से मिलेगी राहत | थाना लोरमी, जरहागांव क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल एवं 02 प्रकरण सट्टा की कार्यवाही की गई | ग्राम डिंडोल🚩 “गांव चलो – बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत भव्य, प्रेरणादायी एवं जनसंपर्क केंद्रित कार्यक्रम सम्पन्न 🚩 | पति द्वारा पत्नी पर चरित्र शंका कर जलाकर हत्या का प्रयास करने पर आरोपी 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार |

RECENT POSTS

उप मुख्यमंत्री ने कन्या विवाह योजनांतर्गत 14 जोड़ों कोे उपहार सामाग्री प्रदान कर नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश के लिए दी बधाई

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

लोरमी – नगर पालिका परिषद लोरमी अंतर्गत मंगल भवन में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 14 जोड़ों की पारम्परिक रीति रिवाज से शादी सम्पन्न कराई गई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नव दम्पत्तियों को विवाह प्रमाण पत्र व उपहार सामग्री प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार की बेटियों के लिए एक सौगात है। बेटियों का विवाह बिना किसी पारिवारिक खर्च के आसानी से हो। इसके लिए शासन द्वारा 50 हजार रुपये प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत रीति – रिवाज, परम्परा का पालन करते हुए विवाह संपन्न् कराया जाता है। इस योजना से गरीब परिवारों को अपने बेटियों के विवाह की चिंता से मुक्ति मिली है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तारकेश्वर सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत कन्या के लिए विवाह आयोजन के लिए 08 हजार रूपए, वर-वधु के कपड़े, श्रृंगार सामाग्री, जूते-चप्पल, चुनरी, साफा, मंगलसूत्र सहित अन्य आवश्यक सामाग्रियों के लिए 7 हजार और वधु को बैंक से भुगतान के लिए 35 हजार रूपए का ड्रॉफ्ट प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर गुरमीत सलूजा, विनय साहू, विक्रम सिंह, राकेश जायसवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकगण, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS