लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

मजगांव में जयकारा व भजन कीर्तन की गुंज

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

लोरमी – धर्म जागरण के लिए मजगांव के वार्ड क्रमांक 11 में विगत 3 वर्षों से प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इसमें प्रभात फेरी मंडली द्वारा वार्ड के गलियों में ढोलक, झांझ, मंजीरा आदि वाद्ययंत्र की ध्वनि में प्रतिदिन हरि कीर्तन-भजन, रामधुनि गाते हुए परिक्रमा की जाती है। इन मंडली के सम्मान में हर्षोल्लास से घर-घर से एक मुठ्ठी चांवल देकर उनका स्वागत किया जाता है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल लोरमी प्रखंड के साप्ताहिक मिलन प्रमुख शेर सिंह राठोर ने बताया कि प्रभात फेरी मंडली के परिक्रमा करने से पूरे मजगांव के लोगों में सकारात्मक भक्ति ऊर्जा उत्पन्न होती है। वहीं जयकारा लगाने से धार्मिक भक्ति भाव का वातावरण निर्मित होता है। यह फेरी धर्म व संस्कृति के जीवन में अच्छे सिध्दांतों को बढ़ावा देने में मदद करती है। साथ ही युवा, महिला, बच्चे शामिल होकर आनंद लेते है।

सुनील सिंह ने कहा कि लोग अब राधे – राधे, सीता – राम बोल कर एक दूसरे को अभिवादन करते हैं। फेरी संस्कृति को जानने का अवसर प्रदान करता है। अंत में महामाया मंदिर प्रांगण में प्रभात फेरी सम्पन्न कर प्रसाद वितरण किया जाता है। प्रभात फेरी में सतानंद राजपूत, प्रहलाद राजपूत, रामप्रकाश, विजय, सतीश, योगेश, अजय , शीतला, कांति, रूखमणी, गोंदा, बुधवरिया, गिरजा, जमुना, गणेश, तन्मय, डुग्गी, दुष्यंत , जागृति, पूर्वी, शुभ, पृथ्वींजय, सोम , पूजा, ऋचा, आर्यन अन्य सहयोग कर रहे हैं।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS