
मुंगेली ब्यूरो चीफ – जितेन्द्र पाठक
मुंगेली – लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय सिंह जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकासखंडवार जल जीवन मिशन के कार्यों सहित निर्माणाधीन पानी टंकी के समीप जल स्रोत उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को हर घर जल प्रमाणीकरण के कार्यों में गति लाने निर्देशित किया। इसके पश्चात मुख्य अभियंता श्री सिंह ने जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत खुड़िया समूह के कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मुंगेली स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मुंगेली के कार्यपालन अभियंता कुंदन राना, पथरिया एस.डी.ओ. सुधाकर सोनकुशरे, मुंगेली एस.डी.ओ. आशीष मिश्रा, सहायक अभियंता एच.एस. कंवर, उपअभियंता प्रतीक पाटनी, राहुल देवांगन, कृष्ण मूर्ति एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

- मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साय सरकार दे रही गति : तोखन साहू - August 31, 2026
- नारी शक्ति का सम्मान, सशक्त भारत की पहचान; महिला आयोग बने न्याय और सुरक्षा का मजबूत प्रहरी : तोखन साहू - August 30, 2026
- लोरमी पुलिस का चोरों पर कड़ा प्रहार: 24 घंटे में 3 चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार - August 30, 2026




