
मुंगेली – कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने पंजीयन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात चंद्र प्रभाकर ने बताया कि शासन की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना से आम लोगों को लाभान्वित करने स्वास्थ्य कर्मचारियों आर.एच.ओ, सी.एच.ओ, मितानिनों एवं आयुष्मान ऑपरेटरों द्वारा घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड पंजीयन का कार्य किया जा रहा है।

जिले में 08 लाख ग्यारह हजार 641 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसमें 07 लाख 09 हजार 788 हितग्राहियों का कार्ड बनाया जा चुका है, जो लक्ष्य का 88 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में 33 शासकीय एवं 06 निजी चिकित्सालयों सहित कुल 39 चिकित्सालयों में आयुष्मान कार्ड से ईलाज की सुविधा उपलब्ध है। इन अस्पतालों में भर्ती मरीज आयुष्मान कार्ड से अपना उपचार करा सकते है। जिले में लगभग 01 लाख 19 हजार 439 हितग्राही आयुष्मान योजना का लाभ ले चुके हैं।
- मां त्रिवेणी स्कूल गोंडखाम्ही के स्टोर रूम का ताला तोड़कर 13 नग लोहे के पाइप अनुमानित कीमत ₹9,000/- बरामद चोरी करने वाले तीन आरोपियों को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार। - August 12, 2026
- मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार 200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज - August 12, 2026
- खुड़िया जलाशय में उफान, वेस्ट बियर से छलका पानी…कारी डोंगरी पुल पानी में डूबा - August 10, 2026



