
मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक
मुंगेली – केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री एवं मनिका विधानसभा के संगठन प्रभारी तोखन साहू ने झारखंड के मनिका विधानसभा के संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लिये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा को विजय दिलाने के लिए कमर कसना है भाजपा में नीति, नियत एवं नेतृत्व है। भाजपा में अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को नेतृत्व करने का अवसर मिलता है जो सिर्फ भाजपा में ही संभव है।

बुथ अध्यक्ष ,बुथ प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक से वन टू वन बात करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री साहू ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा अपने प्रभार क्षेत्र में समय प्रदान करें ,सब को स्वयं को प्रत्याशी मानकर और कमल फूल के निशान के लिए कार्य करना है। संगठन के माध्यम से हमें सेवा करने का अवसर मिला है हमारे सामोहिक प्रयास से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी जो राज्य के विकास और खुशहाली के लिए कार्य करेगी । चुनाव कार्य हम सब कार्यकर्ता की प्राथमिक कार्य है इस बात का एहसास हमेशा मन में रहे । श्री साहू ने चुनावी रणनीति में कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्लान और टास्क भी दिये है।

बैठक में प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता,जिला उपाध्यक्ष कपिल पासवान , विद्या सागर ,जिला मंत्री प्रभुनान्य सिहं, संजय प्रजापति ,गुडू सिंह जी, जितेन्द्र सिंह अरुण चौरसिया ,जितेन्द्र सिंह ,दिलेश्वर सिंह भोगता, विनोद यादव , सतेन्द्र सिंह सभी शक्ति केन्द्र से संयोजक एवं प्रभारी उपस्थित रहे
- पामगढ़ में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ श्री अद्वैत आश्रम - October 16, 2026
- लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में - October 14, 2026
- जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं 520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं - October 14, 2026


