लेटेस्ट न्यूज़
दिवाली से पहले जूनापारा पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार | विश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी जिला अध्यक्ष तो डॉ. दिलीप सिंह राजपूत बने जिला उपाध्यक्ष | ग्राम बांधा में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद | पामगढ़ में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ श्री अद्वैत आश्रम | लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

डिप्टी सीएम श्री साव ने मनियारी नदी पर बनने वाले पुल का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास, दी बधाई ग्राम कारीडोंगरी में 581 लाख रुपए की लागत से बनेगा उच्च स्तरीय पुल

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्यूरो चीफ- जितेंद्र पाठक

ग्राम कारीडोंगरी में 581 लाख रुपए की लागत से बनेगा उच्च स्तरीय पुल

डिप्टी सीएम श्री साव ने मनियारी नदी पर बनने वाले पुल का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास, दी बधाई

पुल से क्षेत्र के 11 गांवों को मिलेगी राहत, एक साल में पूरा होगा काम

मुंगेली 27 अक्टूबर 2024// उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोरमी विकासखंड के ग्राम कारीडोंगरी में मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया और बधाई दी। बता दें कि ग्राम कारीडोंगरी में मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण से क्षेत्र के 11 गांवों को राहत मिलेगी और वहां के रहवासी बारहों महीने निर्बाध आवागमन कर सकेंगे। इससे दरवाजा, कन्सेरी, अखरार, खाम्ही, घानाघाट, डोंगरिया, कारीडोंगरी, जाकड़बांधा, खुड़िया, महामाई और लमनी गांवों की करीब 11 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। पांच करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस 120 मीटर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण का कार्य एक वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पुल के निर्माण में पूरी गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला सभी वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। जिले में सड़क, पुल, पुलिया सहित विभिन्न निर्माण कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री राहुल देव ने ग्राम कारीडोंगरी में मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल के भूमिपूजन एवं शिलान्यास के लिए क्षेत्र के लोगों को बधाई दी और कहा कि इस पुल की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जो आज पूरा हो गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी, सेतु निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आर. के. खाम्भरा, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS