लेटेस्ट न्यूज़
सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर “तूता मैदान गूंजा शिक्षकों के नारों से – लोरमी ब्लॉक ने दिखाया एकता का दम”7 सूत्रीय मांगों पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान | “विश्व प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा: जब भगवान स्वयं भक्तों के बीच आते हैं। आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम।” | प्रेम प्रसंग के रंजिश में पिता और पुत्र ने ली युवक की जान, दोनों को आजीवन कारावास की सजा  | केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुकबधिर दिव्यांग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को लोरमी पुलिस के द्वारा 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल | भिक्षावृत्ति से हटाकर शिक्षा के माध्यम से ‘नट’ समुदाय को मुख्य धारा में लाने का प्रयास |

RECENT POSTS

डी ए वी पब्लिक स्कूल कोतरी में दीपावली उत्सव मनाया गया, छात्रों ने उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, दीप, रंगोली, चित्र बनाये

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

लोरमी – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोतरी में प्री दीपावली उत्सव मनाया गया इस उत्सव में विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया विद्यालय में इस उत्सव के उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा एल के जी से लेकर कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों ने दीप सजावट में अपनी कला त्मकता का परिचय देते हुए रंग बिरंगे दीप सजाए, इसी तरह कक्षा छठवीं से कक्षा बारहवी के विद्यार्थियों ने माँ लक्ष्मी की पूजा के लिए आकर्षक दीप थाली सजाए। विद्यालय में हाउस वायज बोर्ड डेकोरेशन एवं रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने दीपावली, लक्ष्मी पूजा के थीम पर बहुत सुन्दर रंगोली बनाई और अपने हाउस बोर्ड को मनमोहक, संदेशपरक चित्रों से सजाया।

कार्यक्रम के अंत में छत्तीसगढ़ की पारम्परिक एवं सांस्कृतिक सुआ नृत्य का मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया साथ ही राम आएंगे गीत पर भी छात्र छात्राओं द्वारा अविस्मरणीय प्रस्तुति दी गई। इस उत्सव पर संस्था प्रमुख एवं सभी शिक्षक शिक्षिकागण उपस्थित रहे सभी को दीपावली की शुभकामना दी गई एवं हमारी आस्था, परम्परा, संस्कृति से जुड़े रहने तथा आपसी भाईचारे, सौहार्द और प्रेम का सन्देश दिया गया |

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS