
मुंगेली ब्यूरो- जितेंद्र पाठक
समरस समाज का निर्माण करना है: संजय सिंह
विजयदशमी उत्सव में लगरा मंडल में पथ संचलन और शस्त्र पूजन किया गया। सर्वप्रथम मां भारती के प्रतिमा में मुख्य अतिथि चंद्राकर जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया इस अवसर पर मुख्य वक्ता मुख्य वक्ता संजय सिंह राजपूत ने कहा कि दानव आसुरी राक्षस रूपी गौ भक्षण करने वाले और मानवता के विरुद्ध लगातार हिंसा बलात्कार करने वालों के लिए तलवार और हथियारों के माध्यम से धर्म की रक्षा करना होगा। भगवान श्री राम चंद्र जी वनवास गए तो सब कुछ छोड़े लेकिन धनुष बाण को नहीं छोड़े। धर्म रक्षा के लिए हथियार को धारण करना होगा। सभी जाति को समभाव पूर्वक आचरण करना होगा। भगवान श्री रामचंद्र जी ने शबरी का जूठा बेर को खा कर समभाव रखने का सन्देश दिया। इस अवसर पर राजकुमार कश्यप, मूलचंद साहू,एवं सदस्य उपस्थित रहे।।
- दिवाली से पहले जूनापारा पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार - October 16, 2026
- विश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी जिला अध्यक्ष तो डॉ. दिलीप सिंह राजपूत बने जिला उपाध्यक्ष - October 16, 2026
- ग्राम बांधा में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद - October 16, 2026

