लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

भरत जी रामराज्य के आधार – हिमान्शु महाराज

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

लोरमी – संत तुलसी चौक मानस मंच सारधा मे बहत्तरवे नवान्ह यज्ञ मानस यज्ञ मे पंचम दिवस मे प्रवचन करते हुए कथावाचक डाक्टर पंडित सत्यनारायण तिवारी हिमान्शु महाराज ने रामराज्य का आधार धर्म की धूरी को धारण करने वाले संत भरत को बतलाया। भरत जी द्वारा प्रयागराज से मांगा गया वरदान कि’अरथ न धरम काम रूचि, गति न चह उ निरबान। जनम जनम रति राम पद, यह वरदान भरत जी के राम प्रेम की पराकाष्ठा और सान्सारिक वैभव के प्रति सर्वोच्च त्याग का परिचायक है। डाक्टर तिवारी ने कहा कि जगत और जगदीश को पाने का सूत्र प्रेम ही है।भारत व सनातन धर्म सदैव प्रेम और भाईचारा का पक्षधर रहा है।रामचरित मानस लोगो को हृदय से जोड़ने और जूडने का संदेश देती है। आज का भारत सशक्त समृद्ध व समर्थ होकर विश्व को नयी दिशा दे रहा है इसमे हमारे धर्म ग्रन्थो का विशेष योगदान है।सारधा का नवधा रामायण जिले और प्रदेश का इकलौता मानस कार्यक्रम है जो सन 1953 से प्रतिवर्ष शरद पूर्णिमा पर विगत 72 वर्षो से लगातार आयोजित होते आ रहा है। उक्त कार्यक्रम मे डॉक्टर महेश कुमार शुक्ल, उदेराम साहू, श्रीमती निर्मला साहू व कमलेश्वर ने प्रवचन किया। जिले व प्रदेश की मानस मंडलिया प्रतिदिन भाग ले रही है। उक्त अवसर पर बुधराम चन्द्रसेन, तितरासिह, रघुनाथ साहू उदेराम चन्द्रसेन, दुखीराम, रूपसिंह, लालबहादुर, द्वारिका साहू, टीकाराम रामनाथ और गोकुलसिह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS