लेटेस्ट न्यूज़
स्वच्छता ही सेवा,नागरिकों की सहभागिता से ही स्वच्छ और सुंदर बनेगा लोरमी: वक्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश | केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन ने बिल्हा के सरगांव में ‘जन जन सेवा संकल्प यात्रा’ का किया स्वागत; ग्राम सोढार में ‘आंगन मिलन उत्सव’ में हुए सम्मिलित | अचानकमार के वन ग्राम बिंदावल में जंगली हाथियों का उत्पात, पांच घरों को तोड़ा; घर में रखा राशन भी चट कर गए गजराज | PRAGATI-50 के तहत रायपुर और बिलासपुर का चयन छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण अवसर : तोखन साहू | लूथरा शरीफ उर्स को लेकर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन, 30 सितंबर से लागू होगी व्यवस्था | राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, महिला गिरफ्तार |

RECENT POSTS

52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलने वाले 4 जुआरी को किया गया गिरफ्तार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

➡ आरोपियों के कब्जे से 9800 रूपये, एक बोरा फट्टी, 52 पत्ती ताश 2 नग मोबाईल कुल कीमत 25,800 रूपये को किया गया जप्त

मुंगेली – मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली मयंक तिवारी से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस को दिनांक 2 मई को विवेचना एवं देहात भ्रमण पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम माड़ाडबरी खार में कुछ लोग ताश पत्ती से रूपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं कि मुखबीर सूचना तस्दीक हेतु फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस द्वारा गवाहों के साथ रवाना होकर मुखबीर द्वारा बताये स्थान ग्राम माड़ाडबरी खार में घेराबंदी किया गया पुलिस को देखकर कुछ जुआरियान भाग गये एवं 4 जुआरियानों को पकड़ा गया। पकड़े गये जुआरियान मोहित यादव पिता दुलार यादव उम्र 34 वर्ष, बालाराम यादव पिता मस्तराम यादव उम्र 36 वर्ष, विजय टोण्डर पिता स्व. कोदूराम उम्र 62 वर्ष एवं 4. धनराज यादव पिता सिद्धराम यादव उम्र 32 वर्ष सभी निवासी ग्राम माड़ाडबरी थाना फास्टरपुर-सेतगंगा, जुआरियानों के फड़ एवं पास से 9800 रूपये, एक बोरा फट्टी, 52 पत्ती ताश, 2 नग मोबाईल मिला, जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में अपराध क्रमांक 15/2025 धारा 3(2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर विधिवत् कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी फास्टरपुर – सेतगंगा, प्रधान आरक्षक चंद्रकुमार मरावी, आरक्षक मुकेश ठाकुर, बुंदेल पटेल एवं अजय रावत की सराहनीय भूमिका रही।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS