लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी में जनभागीदारी से कोतरी नदी की सूरत बदलने की मुहिम, तीसरे रविवार को भी युवाओं और नागरिकों ने पार्षद के नेतृत्व में किया श्रमदान | लोरमी पुलिस की ताबड़तोड़ बड़ी कार्रवाई: 6 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार | युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : तोखन साहू 👉 रायपुर में 20वें रोजगार मेले में 215 नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए | लोरमी के आकर्षक गणेश जी की प्रतिमाएं एवं पंडाल एवं साजसज्जा | श्री वरद गणेश उत्सव समिति डबरीपारा के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद का दिया जलाया गया। | मां शीतला परिवार गणेश उत्सव समिति के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद का दिया जलाया गया। |

RECENT POSTS

वनविभाग के छापामार कार्यवाही में सागौन के 11 लट्ठा व आरा मशीन को जप्त किया गया

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

वनविभाग के छापामार कार्यवाही में सागौन के 11 लट्ठा व आरा मशीन को जप्त किया गया

लोरमी – लोरमी मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर की दुर स्थित ग्राम सारधा में संचालित आरा मशीन में वनविभाग की टीम के द्वारा छापामार कार्यवाही करते हुए सागौन प्रजाति के इमारती लट्ठा व आरा मशीन को जप्त कर वनाधिनियम के तहत कार्यवाही किया।

वनपरिक्षेत्र अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार बताया गया कि वन मण्डलाधिकारी अभिनव कुमार के निर्देशन एवं एसडीओ दशांश सूर्यवंशी के दिशा निर्देश में 3 दिसम्बर बुधवार को सुबह सामान्य वन विभाग के अधिकारी व टीम ले द्वारा ग्राम सारधा में संचालित राहुल फर्नीचर मार्ट में छापामार कार्यवाही किया, जहाँ उक्त स्थान से अवैध रुप से सागौन प्रजाति के 11 नग लठ्ठा -1.394 घनमीटर एवं आरा मशीन को जप्त पीआरओ 19214/6 को जारी कर जप्तीकर काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 के अन्तर्गत कार्यवाही किया। फर्नीचर मशीन को सील किया गया।

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि गांव में आरोपी द्वारा अवैध रूप से मिनी आरा मशीन संचालित कर रहा था, इसके आड़ में अवैध रूप से लकड़ी का सामान बनाकर बिक्री करने की शिकायत मिली थी, जिस पर करवाई किया, साथ ही कहे कि आगे भी वन माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्यवाही वन विभाग के द्वारा जारी रहेगा जिससे इन पर अंकुश लगाया जा सके।

उक्त कार्यवाही में उप वनमण्डल अधिकारी के नेतृत्व में वन परिक्षेत्राधिकारी क्रिस्टोफर कुजूर, डिप्टी रेंजर सवित ध्रुव, वनपाल राजेश पाटले, वनरक्षक ललित बंजारे, तितरा सिंह, वनपाल रमेश यादव एवं सुरक्षाकर्मी शामिल रहे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS