लेटेस्ट न्यूज़
पूना फाउंडेशन की ओर से वनग्राम तिलई डबरा के बैगा परिवारों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए जनसहयोग से प्राप्त राशि प्रदान किए | मुंगेली पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, डिप्टी सीएम अरुण साव, आईजीपी  रामगोपाल गर्ग कार्यशाला में वर्चुअली हुए शामिल, एसएसपी एवं एडीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | अंबिकापुर शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन एवं वाहनों का बेतरतीब खड़ी होना पाए जाने पर चलानी कार्यवाही | टीम प्रयास स्मॉल स्टेप फाउंडेशन के द्वारा अच्छा प्रयास जनजाति समाज को दिल्ली रवाना किया गया — | दवा दुकानों की देशव्यापी हड़ताल पर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी | AIOCD के आह्वान पर कल बंद रहेंगी दवा दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन ने की पूर्ण बंद की अपील |

RECENT POSTS

प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान होगा खरीदी कलेक्टर ने टेमरी धान खरीदी केंद्र में कम धान खरीदने की शिकायत पर लिया संज्ञान, सहकारी समिति टेमरी के प्रभारी को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्यूरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

मुंगेली – मुंगेली कलेक्टर राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले में धान खरीदी होनी चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने टेमरी में प्रति एकड़ कम धान खरीदने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कहा की प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। धान खरीदी की पूरी व्यवस्था पर सुचारू रूप से निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सेवा सहकारी समिति टेमरी के प्रभारी दाऊ सिंह परिहार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि प्रशासनिक सक्रियता से जिले में धान खरीदी की व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। धान खरीदी की व्यवस्था में पारदर्शिता एवं निगरानी के लिए जिला कलेक्टोरेट में कमांड सेंटर बनाया गया है। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। इसके साथ ही किसानों के धान खरीदी संबंधी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 9406275534 एवं 8641002203 जारी किया गया है। किसान इन नम्बरों पर कॉल कर अपनी धान बेचने में आ रही समस्या को दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी, पथरिया एसडीएम भरोसा राम ठाकुर सहित तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद रहे।

जिले में अब तक 29 हजार 56 क्विंटल की हुई धान खरीदी

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में 640 किसानों से अब तक 29 हजार 56 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें 23 हजार 975.20 क्विंटल मोटा, 89.20 क्विंटल पतला और 4 हजार 991.60 क्विंटल सरना धान शामिल है। जिले के 66 सहकारी समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर धान उपार्जन केन्द्रों में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके साथ ही अवैध धान खपाने वाले कोचियों-बिचौलियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS