लेटेस्ट न्यूज़
मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के ग्राम बम्हनी में पहुंचा:प्रसिद्ध क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का परिवार सारा तेंदुलकर और डॉ अंजली तेंदुलकर ने बैगा बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी ली | अवैध मदिरा शराब एवं 40 नग देशी प्लेन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार | राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए नागपुर  रवाना दीप्ति राजपूत | भूमि का फर्जी नामांतरण कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया | सेवानिवृत्त लेखापाल की अपहरण कराकर हत्या करने वाले 11 आरोपियों सहित 04 नाबालिग को किया गया गिरफ्तार: बाप-बेटे मे दुश्मनी कराकर सुपारी देकर अपहरण कर किया गया हत्या | माॅ महामाया मंदिर एवं कंकालिन मंदिर का जंवारा विसर्जन किया गया, रामनवमी के अवसर पर श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना, दर्शन के लिए श्रद्धालुओ की लगी भीड़ |

RECENT POSTS

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री साव ने वनग्राम बिजराकछार में लगाई जनचौपाल

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री साव ने वनग्राम बिजराकछार में लगाई जनचौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जनचौपाल में 8 ग्राम पंचायत के परिवारजनों से किया सार्थक संवाद, और समस्याओं का किया समाधान

डिप्टी सीएम अरुण साव ने गांवों में विकास कार्यों के लिए 40 लाख रुपए की घोषणा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने हरियाली से घिरे सुंदर वातावरण में ग्रामीणों संग वनभोज का आनंद लिया

लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर वनगांव बिजराकछार, लोरमी में जनचौपाल लगाकर परिवारजनों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने जनचौपाल में 8 ग्राम पंचायतों के लगभग गांव के लोगों से मुलाकात कर मूलभूत संबंधी समस्याएं सुनी और उसके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

महतारी वंदन से किया सशक्त, मुख्यमंत्री की हो लंबी आयु

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन हुआ। इसमें उपस्थित हजारों माताओं बहनों ने अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। सभी ने एक स्वर में कहा कि, महतारी वंदन योजना से हम सशक्त हुए हैं। अपने बच्चों की पढ़ाई एवं रोजगार संबंधी कार्य में आसानी हो रही है। ऐसे विकास पुरुष की लंबी आयु एवं उत्तम से स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

गांवों में विकास कार्यों के लिए 40 लाख रुपए की घोषणा की

श्री साव ने बिजराकछार में दो सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए तथा निवासखार, महामाई, सुरही, बोईहा, झिरिया और खुड़िया में विकास कार्यों के लिए 5-5 लाख रुपए की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि, बिजराकछार में बिजली पहुंचाने अधीक्षण अभियंता को बिजली लाइन बिछाने के लिए निर्देशित किया। सर्वे कराकर कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। बिजली के लिए सोलर लाइट की व्यवस्था की है, क्षेत्र में टॉवर लगाया है। नेटवर्क के लिए और टावर लगाया जाएगा

श्री साव ने वन विभाग के बीट गार्ड को टॉर्च का वितरण किया। वहीं गर्मी में जंगल के सूखे पत्ते को नहीं जलाने की अपील की।

ग्रामीणों के वनभोज का आनंद लिया, किया सुखद संवाद

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज वनगांव बिजराकछार, लोरमी में आयोजित जनचौपाल के बाद परिवारजनों के साथ आत्मीय समय बिताया। खुले आसमान और प्रकृति की गोद में सबके साथ संवाद और स्नेह का सुखद अनुभव रहा। हरियाली से घिरे सुंदर वातावरण में वनभोज का आनंद लिया। सरल भोजन, सहज बातचीत और अपनत्व से भरे ये पल हमेशा स्मरणीय रहेंगे।

उप मुख्यमंत्री ने खुड़िया पथर्री पारा में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। देवाधिदेव की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष  दीनानाथ केशरवानी , नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह , कोमल गिरी गोस्वामी,भाजपा जिला महामंत्री  गुरमीत सलूजा, विनय साहू, मंडल अध्यक्ष गण सुशील यादव , दिनेश कश्यप लेखराज ठाकुर, राजेंद्र साहू, संदीप सोनी, निवासखार सरपंच रामकुमार आर्मो, महामाई सरपंच अमर सिंह धुर्वे, सुरही सरपंच विनोद मसराम, बोईहा सरपंच शिवराम पंद्राम, बिजराकछार सरपंच मोतीलाल बैगा, जनपद सदस्य रूखमणि रमेश बिंझवार, सरस्वती सुरेंद्र मरावी, जिला पंचायत सभापति अनिता कोमल साहू , सभापति समुंद विवेक सिंड्राम,जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, सरपंच गण, पंचगण, भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण गण उपस्थित रहे।
….. …..

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के ग्राम बम्हनी में पहुंचा:प्रसिद्ध क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का परिवार सारा तेंदुलकर और डॉ अंजली तेंदुलकर ने बैगा बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी ली