लेटेस्ट न्यूज़
मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के ग्राम बम्हनी में पहुंचा:प्रसिद्ध क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का परिवार सारा तेंदुलकर और डॉ अंजली तेंदुलकर ने बैगा बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी ली | अवैध मदिरा शराब एवं 40 नग देशी प्लेन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार | राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए नागपुर  रवाना दीप्ति राजपूत | भूमि का फर्जी नामांतरण कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया | सेवानिवृत्त लेखापाल की अपहरण कराकर हत्या करने वाले 11 आरोपियों सहित 04 नाबालिग को किया गया गिरफ्तार: बाप-बेटे मे दुश्मनी कराकर सुपारी देकर अपहरण कर किया गया हत्या | माॅ महामाया मंदिर एवं कंकालिन मंदिर का जंवारा विसर्जन किया गया, रामनवमी के अवसर पर श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना, दर्शन के लिए श्रद्धालुओ की लगी भीड़ |

RECENT POSTS

डिप्टी सीएम अरुण साव ने पुल निर्माण की धीमी गति पर अधिकारियों को लगाई फटकार, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कारीडोंगरी-दरवाजा में निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

डिप्टी सीएम अरुण साव ने पुल निर्माण की धीमी गति पर अधिकारियों को लगाई फटकार, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज लोरमी प्रवास के दौरान ग्राम कारीडोंगरी एवं दरवाजा के बीच मनियारी नदी पर निर्माणाधीन पुल का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान श्री साव ने पुल निर्माण की धीमी गति पर कड़े शब्दों में नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि, अब तक पुल का निर्माण पूर्ण हो जाना चाहिए था, लेकिन नहीं हुआ है। समय सीमा से काफी पीछे हैं। कम मजदूरों से समय पर काम पूर्ण कैसे होगा।

श्री साव ने मौके पर मौजूद अधिकारी से कहा कि, बारिश के पूर्व पुल का निर्माण किसी भी स्थिति में पूरा हो जाना चाहिए, क्योंकि वनांचल के ग्रामीणों को बारिश में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, पुल नहीं होने से ग्रामीणों का संपर्क कट जाता है। वहीं धीमी गति से निर्माण पर ठेकेदार की सिर्फ नोटिस से काम नहीं चलेगा, पेनाल्टी की आवश्यकता हो तो वो भी लगाएं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा, यह बहुप्रतीक्षित पुल बन जाने से बड़ी राहत मिलेगी, इसके निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के ग्राम बम्हनी में पहुंचा:प्रसिद्ध क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का परिवार सारा तेंदुलकर और डॉ अंजली तेंदुलकर ने बैगा बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी ली