लेटेस्ट न्यूज़
मुंगेली में साइबर जागृति की पहल: 450 विद्यार्थियों ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ, बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक | जनदर्शन बना जरूरतमंदों के लिए उम्मीद का मंच  जिले के करुपान निवासी महेंद्र साहू को मिली बैटरी चलित ट्राईसाइकिल | केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कार्यकर्ताओं को दिया सेवा का मंत्र; 25 वर्षों की सुशासन यात्रा को समर्पित एक माह के अभियान की रूपरेखा तैयार | सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए होगा समन्वित प्रयास | आदेश निरस्त फिर भी नेम प्लेट के नाम पर 50 रुपये की कथित वसूली! | कोतरी नाला की सफाई कर वार्ड के पार्षद ने दिया स्वच्छता का संदेश |

RECENT POSTS

सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए होगा समन्वित प्रयास

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए होगा समन्वित प्रयास

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ब्लैक स्पॉट सुधार, यातायात नियमों के पालन और दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों पर हुई विस्तृत चर्चा

मुंगेली, 08 सितंबर 2026// जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों एवं निर्देशों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। साथ ही जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट के सुधार, सड़क सुरक्षा से संबंधित निरीक्षण प्रतिवेदनों तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता एवं सजगता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। तेज गति से वाहन चलाने, बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी नियंत्रण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई पर चर्चा हुई। परिवहन विभाग को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटना की स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए पीएम राहत योजना, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में सड़क किनारे मिट्टी, मुरूम, रेत एवं गिट्टी रखने से उत्पन्न होने वाले संभावित दुर्घटना जोखिम तथा मार्गों पर मवेशियों के विचरण एवं अतिक्रमण के कारण यातायात में आने वाली बाधाओं पर भी चर्चा की गई।
इसके अलावा मार्गों के किनारे विद्युत खंभों के झुकने से उत्पन्न दुर्घटना की आशंका, दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता एवं उनकी स्थापना तथा जिले में सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों के नियमित आयोजन पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर जी.एल.यादव, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS