राज्यपाल शिक्षक सम्मान प्राप्त रघुनाथ सिंह राजपूत का संकुल स्तरीय सम्मान
शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्यों से प्रेरणा लेकर शिक्षा गुणवत्ता सुधारने का किया आह्वान

ढोलगी। संकुल केंद्र ढोलगी में राज्यपाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक रघुनाथ सिंह राजपूत का संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीईओ मनीषा पाटले रहीं। इस अवसर पर एबीईओ सुनील शर्मा, बीआरसी दयाराम साहू एवं सीएसी कृष्णा राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने सम्मानित शिक्षक रघुनाथ सिंह राजपूत के शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों से प्रेरणा लेकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने पर जोर दिया।

समारोह में अकत ध्रुव (प्रभारी प्रधान पाठक, ढोलगी पूर्व माध्यमिक शाला), हुकुम सिंह राजपूत (प्रभारी, नारायणपुर), लालसिंह राजपूत (प्रभारी, शिकारीडेरा), रुपेश राजपूत (प्रभारी, परसवारा), दिलीप सिंह (प्रभारी, लपटी), लता डड़सेना (प्रभारी, रेहूंटा), दुष्यंत ठाकुर (प्रभारी, बुधवारा) एवं नीलू तिवारी (प्रभारी, ढोलगी) सहित संकुल केंद्र ढोलगी के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने, विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों में वृद्धि लाने तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण विकसित करने के लिए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
- राज्यपाल शिक्षक सम्मान प्राप्त रघुनाथ सिंह राजपूत का संकुल स्तरीय सम्मान - September 8, 2026
- मुंगेली में साइबर जागृति की पहल: 450 विद्यार्थियों ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ, बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक - September 8, 2026
- जनदर्शन बना जरूरतमंदों के लिए उम्मीद का मंच जिले के करुपान निवासी महेंद्र साहू को मिली बैटरी चलित ट्राईसाइकिल - September 8, 2026



