लेटेस्ट न्यूज़
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू तीन दिवसीय भुवनेश्वर प्रवास पर, मंत्रालय के अहम राष्ट्रीय आयोजनों में करेंगे शिरकत | मुंगेली में नाबालिग बालिका की हत्या का खुलासा, प्रेम संबंध के विवाद में गला घोंटकर मारने का आरोप; दो गिरफ्तार | छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज 19 वर्ष बालक बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप दिल्ली के लिए रवाना | अवधुत आश्रम महुआ टोली में नवरात्रि के समापन के साथ ही नवमी के उपलक्ष्य नौ कन्याओं का पुरी भक्ति भाव से पूजा अर्चना की गई…… | नवजीवन क्लब लोरमी द्वारा आयोजित 🏹 अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का महापर्व—दशहरा महोत्सव 2026 | मुंगेली में कल 51 फीट के रावण का होगा दहन, श्रीराम दशहरा उत्सव समिति की तैयारियां पूरी |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

जनदर्शन बना जरूरतमंदों के लिए उम्मीद का मंच  जिले के करुपान निवासी महेंद्र साहू को मिली बैटरी चलित ट्राईसाइकिल

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

जनदर्शन बना जरूरतमंदों के लिए उम्मीद का मंच

जिले के करुपान निवासी महेंद्र साहू को मिली बैटरी चलित ट्राईसाइकिल

दिव्यांग महेंद्र के जीवन में आई नई सुविधा, रोजगार और रोजमर्रा के कामकाज में होगी आसानी

मुंगेली, 08 सितंबर 2026// कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में जिले में आम नागरिकों की समस्याओं और जरूरतों के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट में आयोजित किए जा रहा जनदर्शन कार्यक्रम जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की किरण साबित हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ निराकृत करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड मुंगेली के ग्राम करूपान निवासी महेंद्र कुमार साहू के लिए जनदर्शन का दिन उनके जीवन में नई सुविधा और आत्मनिर्भरता की सौगात लेकर आया।
महेंद्र कुमार साहू ने जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के समक्ष अपनी आवश्यकता बताते हुए बैटरी चलित ट्राईसाइकिल प्रदान करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। महेंद्र ने बताया कि आवागमन में परेशानी के कारण उन्हें रोजगार से जुड़े कार्यों तथा घरेलू कामकाज के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उनकी आवश्यकता को समझते हुए कलेक्टर श्री तोपनो ने मामले को गंभीरता से लिया और आवेदन के तत्काल निराकरण के लिए समाज कल्याण विभाग के संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देश के बाद समाज कल्याण विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महेंद्र कुमार साहू को बैटरी चलित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। ट्राईसाइकिल मिलने के बाद महेंद्र के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। लंबे समय से आवागमन में आ रही परेशानी के बीच यह सुविधा उनके लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। बैटरी चलित ट्राईसाइकिल मिलने से महेंद्र कुमार साहू को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता कम होगी। वे अपने रोजगार से जुड़े कार्यों के लिए आसानी से आवागमन कर सकेंगे और घर के आवश्यक कामकाज भी पहले की तुलना में अधिक सहजता से कर पाएंगे।
महेंद्र कुमार साहू ने बताया कि पहले किसी काम के लिए बाहर जाने में काफी परेशानी होती थी और समय भी अधिक लगता था। अब बैटरी चलित ट्राईसाइकिल की मदद से वे अपेक्षाकृत आसानी से अपने आवश्यक कार्य पूरे कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह सुविधा उनके लिए केवल आवागमन का साधन नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैटरी चलित ट्राईसाइकिल मिलने पर महेंद्र कुमार साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन मुंगेली के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में अपनी समस्या रखने के बाद जिस तेजी से उनकी मांग पर कार्रवाई हुई, उससे उन्हें काफी खुशी हुई है। इस दौरान बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर  जी.एल.यादव, उप संचालक समाज कल्याण विभाग नदीम काजी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS