लेटेस्ट न्यूज़
मोदी की गारंटी’ को धरातल पर साकार करने की दिशा में मुंगेली को मिलेगी विकास की नई सौगात, मुख्यमंत्री करेंगे कॉलेज सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण: तोखन साहू | तोखन साहू ने स्पेनिश उद्योग जगत को दिया साझेदारी का आमंत्रण,भारत के शहरी विकास में वैश्विक निवेश और आधुनिक तकनीक की भागीदारी बढ़ाने की पहल | मुंगेली: पेण्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक सात आरोपी पहुंचे जेल | विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन-2026 में लोरमी के डॉ. सत्यनारायण तिवारी सम्मानित | जिले के 05 थाना क्षेत्रों में जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 10 प्रकरणों में 37 जुआरी गिरफ्तार, 10,540 रुपये नगद जप्त। | केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा |
लेटेस्ट न्यूज़
मोदी की गारंटी’ को धरातल पर साकार करने की दिशा में मुंगेली को मिलेगी विकास की नई सौगात, मुख्यमंत्री करेंगे कॉलेज सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण: तोखन साहू | तोखन साहू ने स्पेनिश उद्योग जगत को दिया साझेदारी का आमंत्रण,भारत के शहरी विकास में वैश्विक निवेश और आधुनिक तकनीक की भागीदारी बढ़ाने की पहल | मुंगेली: पेण्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक सात आरोपी पहुंचे जेल | विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन-2026 में लोरमी के डॉ. सत्यनारायण तिवारी सम्मानित | जिले के 05 थाना क्षेत्रों में जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 10 प्रकरणों में 37 जुआरी गिरफ्तार, 10,540 रुपये नगद जप्त। | केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा |

RECENT POSTS

डिप्टी सीएम अरूण साव के उपस्थिति में नगर पालिका शपथ ग्रहण और जनपद पंचायत लोरमी का प्रथम सम्मिलन आयोजित,

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

सभा को संबोधित करते हुए भावुक हो गयी जनपद पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी – नगरपालिका परिषद शपथ ग्रहण व जनपद पंचायत लोरमी का प्रथम सम्मिलन समारोह मानस मंच लोरमी में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री व विधायक अरूण साव शामिल हुए।

लोरमी नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुजीत वर्मा सहित 18 पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया व जनपद पंचायत लोरमी के अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू सहित जनपद सदस्यों ने प्रथम सम्मिलन आयोजित हुआ। लोरमी एसडीएम ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय व भाजपा मुंगेली जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी जिला पंचायत उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह भावुक हो गयी।

लोरमी के हृदय स्थल मानस मंच में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया जिसे लोरमी लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी के द्वारा नगर पालिका के अध्यक्ष सुजीत वर्मा को सर्वप्रथम शपथ ग्रहण कराये तत्पश्चात् 18 वार्ड के पार्षद ने 6-6 के समुह में एक साथ शपथ ग्रहण किये।

जिसमें वार्ड क्रमांक 1 से आरती अश्वनी ढीमर, वार्ड क्रमांक 2 रूखमणी कैलाश श्रीवास वार्ड क्रमांक 3 सीमा मनीष त्रिपाठी, वार्ड क्रमांक 4 आलोक शिवहरे, वार्ड क्रमांक 5 डाॅ. अशोक जायसवाल, वार्ड क्रमांक 6 विश्वास दुबे (सिक्कू), वार्ड क्रमांक 7 शशांक वैष्णव, वार्ड क्रमांक 8 कृष्ण कुमार निषाद, वार्ड क्रमांक 9 पुष्पा छेदू यादव, वार्ड क्रमांक 10 धारनी पुरषोत्तम राजपूत, वार्ड क्रमांक 11 संगीता उमेश ध्रुव, वार्ड क्रमांक 12 धनजंय दुबे, वार्ड क्रमांक 13 राजेन्द्र रिक्की सलुजा, वार्ड क्रमांक 14 सोहन डड़सेना, वार्ड क्रमांक 15 सालिक राम बंजारे, वार्ड क्रमांक 16 रमा अहिरवार, वार्ड क्रमांक 17 शिवशंकर यादव, वार्ड क्रमांक 18 पूर्णिमा घनश्याम यादव ने शपथ लिया।

जनपद पंचायत लोरमी के प्रथम सम्मिलन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित जनपद सदस्य सरस्वती सुरेन्द्र मरावी, रूखमणि रमेश बिंझवार, बेदराम पटेल, नागेन्द्र कुमार, रानी दीदी मार्को, आदित्य कुमार ध्रुव, सरस्वती कमल राजपूत, रेखा साहू, सती कौशल जायसवाल, संतोषी प्रदीप गायकवाड़, सफुरा भार्गव, पूर्णिमा फागुराम साहू, हरिशंकर कश्यप, सुरजीत भार्गव, रामदुलारी उत्तम साहू, मेन कुमार भार्गव, दुमेश्वरी धर्मेंद्र बघेल, कन्तिनबाई चंद्राकर, मनिता दिलीप भास्कर, बबीता नरेंद्रपाल बंजारा, मूलचंद डाहिरे, चम्पा प्रदीप साहू, विद्यानंद चंद्राकर शामिल हुए।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा व पार्षदो का शपथ ग्रहण हुया है और जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वर्षा सिंह व उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू व सभी जनप्रतिनिधियों ने पदभार ग्रहण किये है सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शहर के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण से कार्य करने को कहा साथ ही उन्होंने कहा कि यहां के सभी निवासी हमारा परिवार है। सभी मिलकर लोरमी का विकास करेगे, लोरमी की जनता को शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए धन्यवाद व आभार देता हॅू सभी जनप्रतिनिधी के साथ मिलकर लोरमी का चहुॅमुखी विकास करेगे।

जनपद पंचायत अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोरमी नगर पालिका का शपथ ग्रहण समारोह एवं जनपद पंचायत का पदभार ग्रहण का कार्यक्रम रहा जिसमें हमारे यशस्वी उपमुख्यमंत्री अरूण साव को सादर धन्यवाद देते है लोरमी के विकास के लिए हम सभी मिलकर कार्य करेगे जो भी कार्य को लेकर आयेगे उनके हर कार्य को कर उन्हे खुशी के साथ भेजेगे आज लोरमी का विकास चारो तरफ हो रहा है। मै गोड़खाम्ही की जनता, कार्यकर्ता व अपने परिवार के आभार व्यक्त करती हॅू कि अपनी बहु, बेटी को इस ऊॅचाई में पहुॅचाया है मेरा परिवार में साथ हर कदम में खड़े रहे।

लोरमी नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री अरूण साव के साथ मिलकर लोरमी को नयी पहचान दिलायेगे हम सभी पार्षद मिलकर नगर के विकास के लिए सदैव अग्रणी रहेगे, जो भी समस्या होगी जनप्रतिनिधी व अधिकारीयों के साथ मिलकर जल्द निराकरण किया जायेगा।

इस दौरान पुर्व विधायक ठा. भुपेन्द्र सिंह, कोमल गिरी गोस्वामी, धनीराम यादव, गुरमीत सलुजा, विक्रम सिंह, विनय साहू, रवि शर्मा, प्रदीप मिश्रा, दिनेश साहू, सुशील यादव, लेखराज सिंह, राजेन्द्र साहू, दिनेश कश्यप, अंदना देवी, महेन्द्र खत्री,निरंजन अग्रवाल, महाजन जायसवाल, संतोष साहू फौजी, विरेन्द्र गुप्ता, तितरा राजपुत, अभिषेक पाठक, घंशु राजपुत, घनश्याम खत्री, शैलेन्द्र सलुजा, अशोक शर्मा, पवन खत्री, अमिताभ तिवारी, विकास केशरवानी, दुष्यंत खत्री, हितेश सापरिया, नरेन्द्र खत्री, पीयुष साहू, मुकेश जायसवाल, माधव तिवारी, मुकुल तिवारी, गोलु विश्वकर्मा, मुकेश वैष्णव, लक्ष्मी गुप्ता, मनोज गुप्ता, मोटु गुप्ता, पवन गुप्ता, देवेन्द्र केशरवानी, जनपद सीईओ पी आर घृतलहरे,रामकुमार पात्रे, नपा सीएमओ लाल जी चंद्राकर, मनोज जायसवाल, विनायक गर्ग, श्रवण ध्रुव, मयंक साहू, अमित सोनी रमेश जायसवाल, हिमांशु ब्रह्म भट्ट, अनिल गुप्ता, दिनेश राठौर, भूपेंद्र वैष्णव आदि काफी संख्या में उपस्थित रहे।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा