लेटेस्ट न्यूज़
नवलपुर गुड़ फैक्ट्री में हुये चोरी समान के साथ कबाड़ खरीददार सहित चार आरोपियों को लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…  | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में नगर उद्यान, सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा, स्कूल भवन निर्माण के लिए किया भूमिपूजन | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, कहा- सामूहिक आदर्श विवाह सबसे बड़ा पुण्य का काम | अंडर 13 शतरंज स्पर्धा बालक वर्ग में गीतांश साहू विजेता, योगेश बंजारे उपविजेता एवं बालिका वर्ग में मौली ध्रुव विजेता, रेणुका खत्री बनी उपविजेता | आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई में ग्राम भाठा में 14.58 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त | खनिजों के अवैध उत्खनन पर सख्ती, शिवनाथ नदी घाट पर संयुक्त कार्रवाई, पोकलेन मशीनें और हाइवा वाहन जब्त |

RECENT POSTS

लापता बच्ची: के मामले में सूचना देने वालों के लिये आईजी ने रखा 30 हजार का इनाम

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

लापता बच्ची: के मामले में सूचना देने वालों के लिये आईजी ने रखा 30 हजार का इनाम

जिला ब्यूरो- जितेन्द्र पाठक

जिला-मुंगेली थाना लोरमी

दिनांक 11-12/04/2025 की दरम्यानी रात्रि में ग्राम कोसाबाड़ी में रहने वाली प्रार्थिया श्रीमती पुष्पा गोस्वामी अपने घर में बच्चों के साथ सोई हुई थी। रात्रि करीब 02.00 बजे नींद खुलने पर देखी कि उसकी 07 वर्षीय नाबालिग बच्ची बिस्तर में नहीं थी जिसे आसपास एवं रिश्तेदारों में पता तलाश किया किन्तु कहीं पता नहीं चला। प्रार्थिया श्रीमती पुष्पा गोस्वामी पति श्री जनक गिरी गोस्वामी, उम्र 36 वर्ष, सा. कोसाबाड़ी थाना-लोरमी, जिला मुंगेली की नाबालिग बच्ची को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध उक्त अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी की पतातलाश हेतु पुलिस अधीक्षक मुंगेली द्वारा कार्यालयीन पत्र क. पुअ/मुंगेली/रीडर-1/310/2025 दिनांक 24.04.2025 के माध्मय से रू. 10,000/- (दस हजार रूपये) की उद्घोषणा जारी की गई है किन्तु हर संभव प्रयास किये जाने के बाद भी अज्ञात आरोपी का अब तक पता नहीं चल सका है।

अतः मैं डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज बिलासपुर प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये घोषणा करता हूं कि जो कोई उक्त प्रकरण के अज्ञात आरोपी के संबंध में जानकारी देगा, गिरफ्‌तारी करायेगा या युक्तियुक्त सूचना देगा जिससे प्रकरण के अज्ञात आरोपी को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके। सूचना पर रू. 30,000/- (तीस हजार रूपये) नकद राशि से पुरस्कृत किया जावेगा। आरोपी के संबंध में सूचना देने/ गिरफ्‌तार कराने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा। ईनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर का होगा।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS