लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और भाजपा सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर 86 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंद त्रिपाठी जी को पार्टी का गमछा पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल कराया

कांग्रेस नेताओं के भाजपा प्रवेश से नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मिलेगा फायदा

ब्यूरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

लोरमी –  उप मुख्यमंत्री अरुण साव और भाजपा सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा चुनाव कार्यालय लोरमी में विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंद त्रिपाठी जी ने अपने 86 समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। वहीं सारधा जनपद क्षेत्र में दो प्रत्याशियों ने भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन किया है और भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।

श्री साव ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार गरीब कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। मोदी सरकार निःशुल्क चावल दे रही है, वहीं साय सरकार महतारी वंदन से महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। वास्तव में गरीबों की चिंता भाजपा सरकार ने की है। मोदी जी ने शौचालय, आयुष्मान कार्ड बनाया है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार में डबल फायदा मिल रहा है। राज्य में जब से साय की सरकार बनी है। विकास कार्य गांव और शहरों में हो रही है। इन जन कल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम गुणापुर, परसवारा, बाबूटोला, घहमरी, महामाई, नारायणपुर के ग्रामीणों ने भाजपा परिवार में शामिल हुए।

नंद त्रिपाठी पूर्व जनपद सदस्य रहे। उनके साथ दो पूर्व सरपंच एवं दो वर्तमान प्रत्याशियों ने पार्टी प्रवेश किया है। श्री साव ने सभी का भाजपा परिवार में स्वागत, अभिनंदन किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, भाजपा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आने से ताकत मिलेगी। सब मिलकर लोगों की सेवा के लिए काम करेंगे।

लोरमी के विभिन्न वार्डों में किया जनसंपर्क

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने लोरमी नगर पालिका के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा एवं वार्ड प्रत्याशी 14 सोहन डड़सेना वार्ड 15 प्रत्याशी सुनील अहिरवार, वार्ड 16 से रंजिता भास्कर, वार्ड 18 से पूर्णिमा यादव के पक्ष में जनसभा किया। उन्होंने लोरमी के विकास के सभी उम्मीदवारों को जिताने का आग्रह किया।

[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS