उपमुख्यमंत्री अरुण साव की बड़ी सौगात:15 हाईस्कूल भवनों के लिए 2 करोड़ 50 लाख स्वीकृति

लोरमी- क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लो.नि.वि. विशेष मरम्मत मद अंतर्गत 15 हाई स्कूल भवनों में मरम्मत कार्य के लिए 2 करोड़ 49 लाख 39 हजार स्वीकृति प्रदान किया गया है।
लोरमी क्षेत्र में विद्यार्थियों ने शिक्षा को लेकर अलग पहचान बनाई हैं। क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान भवनों के लिए ध्यान केंद्रित हुआ,अब भवनों की मरम्मत कार्य होने से जर्जर भवनों से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने ने कहा कि क्षेत्र में विकास के लिए राशि कमी नही होने दिया जायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार स्वीकृति में लोरमी के गर्ल्स हाई स्कूल भवन, 16.25, झाफल हाई स्कूल भवन 15.36,मोहबंधा-16.26,परदेशीकापा-19.93भालुखोंदरा-19.93, करनकापा19.93, बोड़तरा-15.73, बघमार-15.40, दाऊकापा-15.33,खपरीकला-18.23, भाठा-15.33, लगरा-14.46, कोयलारी-15.41, मनोहरपुर-16.43, चंदली-15.41 कुल 2करोड़ 49लाख 39 हजार स्वीकृति प्रदान किया गया है। उक्त सौगात पर ग्रामीणों ने अरुण साव के प्रति आभार जताया है।
- सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर “तूता मैदान गूंजा शिक्षकों के नारों से – लोरमी ब्लॉक ने दिखाया एकता का दम”7 सूत्रीय मांगों पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान - July 16, 2026
- “विश्व प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा: जब भगवान स्वयं भक्तों के बीच आते हैं। आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम।” - July 15, 2026
- प्रेम प्रसंग के रंजिश में पिता और पुत्र ने ली युवक की जान, दोनों को आजीवन कारावास की सजा - July 14, 2026




