लेटेस्ट न्यूज़
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद जी महाराज के अवतरण दिवस पर विशेष आयोजन | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी प्रेम और संस्कृति से जुड़े रहने का पर्व : उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल | वनांचल क्षेत्र में बढ़ते मलेरिया के प्रकोप को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया संज्ञान, गांवों में वितरित की गई मच्छरदानियां | केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की पहल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की बड़ी सौगात: उदयपुर सिटी-शालिमार सुपरफास्ट अब सप्ताह में दो दिन चलेगी | नवलपुर दोहरे हत्याकांड का खुलासा: जमीन विवाद में सगे भाई ने ही की भाई-भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने की मुलाकात, मुंगेली जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग रखी |

RECENT POSTS

एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर चलाया जनजागरण अभियान

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्यूरो चीफ जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी – एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में लोरमी विधानसभा देवरहट मण्डल के ग्राम सेमरसल में युवाओं ने संगोष्ठी कर जनजागरण अभियान चलाया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन लिखा। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष ललित सिंह ने कहा कि बार-बार चुनाव कराने में भारी प्रशासनिक खर्च और संसाधनों की बर्बादी होती है एक साथ चुनाव से चुनावी खर्च में कमी आएगी। सुरक्षा बलों शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों को बार-बार चुनावी ड्यूटी से मुक्त किया जा सकेगा। लगातार चुनाव होने से आचार संहिता के कारण विकास परियोजनाएं रुक जाती है। एक साथ चुनाव होने से यह बाधा दूर होगी और सरकार अपने विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। समाजसेवी विजय निषाद ने कहा कि भाजपा ने हमेशा जनता को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं पर कार्य किया है। सरकारी कर्मचारी जनहित के कामों को छोड़कर नियमित होने वाले चुनाव में व्यस्त हो जाते हैं। इससे जनता परेशान होती है। एक राष्ट्र एक चुनाव वह समाधान है जो सरकारी संसाधनों के बेवजह होते खर्चों पर लगाम लगाकर राष्ट्रहित में उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करेगा। चूंकि भारत एक वैश्विक महाशक्ति और 21 वीं सदी का अग्रणी देश बनने के लिए अग्रसर हो रहा है, मेरा मानना है कि वन नेशन-वन इलेक्शन का चुनाव सुधार समय की आवश्यकता है। कलेश्वर कश्यप ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि एक साथ चुनाव होने से देश की राजनीतिक स्थिरता को कम करने मदद मिलेगी जिससे नीति निर्माण में स्थिरता और दीर्घकालिक दृष्टिकोण सुनिश्चित होगा, एक साथ चुनाव से मतदाताओं में अधिक जागरुकता और उत्साह पैदा होगा जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ेगा और लोकतंत्र को सशक्त किया जा सकेगा। इस अवसर पर संतोष साहू, राजेश लहरे, करन साहू, बीरू पाण्डेय, कमलेश पटेल, कुमार यादव, राहुल निषाद, दुर्गेश साहू मौजूद रहे।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS