श्रीकृष्ण जन्माष्टमी प्रेम और संस्कृति से जुड़े रहने का पर्व : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
सनातन संस्कृति की रक्षा कर लोक परंपरा को आगे बढ़ा रहा यादव समाज : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

लोरमी में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल

लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मानस मंच लोरमी में सर्व यादव समाज एवं यदुवंशी सेना द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि यादव समाज सनातन संस्कृति और परंपराओं की मजबूत पहचान है। समाज राउत नाचा जैसी समृद्ध लोक परंपराओं को आज भी सहेजकर आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमें एकजुटता, प्रेम और उल्लास के साथ अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देता है।

जन्माष्टमी उत्सव पर मानस मंच से बाइक रैली निकाली गई। रैली शिवपाट होते हुए लोरमी शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इसके बाद शीतला मंदिर, बाजारपारा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो मेन रोड होते हुए मानस मंच पहुंची।

मानस मंच में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। छत्तीसगढ़ रत्न प्रसिद्ध लोकगायिका आरु साहू जी ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही ‘महादेव तांडव’ रोड शो और बाइक रैली निकली। बड़ी संख्या में समाज के लोग और श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सर्व यादव समाज लोरमी द्वारा निःशुल्क रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में समाज के साथ इच्छुक लोगों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है।


इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता धनीराम यादव, संजय यादव, अविश अवनीश यादव , रामप्रकाश यादव, गिरधारी यादव, नरेश यादव, मंडल अध्यक्ष सुशील यादव , शिवशंकर यादव , श्रीमती पूर्णिमा यादव, श्रीमती पुष्पा यादव , संजू यादव ,शत्रुहन यादव, तोरन यादव, विनोद यादव , दरबारी यादव, यादव समाज के सभी पदाधिकारी, यदुवंशी सेना के पदाधिकारी तथा लोरमी नगरपालिका के अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ अशोक जायसवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह , विक्रम सिंह , गुरमीत सलूजा, विश्वास दुबे, संतोष साहू , दिनेश साहू , रवि शर्मा,महाजन जायसवाल, अशोक साहू,विश्वनाथ साहू,घनशु राजपूत पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता साथी एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
….. …..
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी प्रेम और संस्कृति से जुड़े रहने का पर्व : उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल - September 5, 2026
- वनांचल क्षेत्र में बढ़ते मलेरिया के प्रकोप को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया संज्ञान, गांवों में वितरित की गई मच्छरदानियां - September 4, 2026
- केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की पहल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की बड़ी सौगात: उदयपुर सिटी-शालिमार सुपरफास्ट अब सप्ताह में दो दिन चलेगी - September 3, 2026




