वनांचल क्षेत्र में बढ़ते मलेरिया के प्रकोप को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया संज्ञान, गांवों में वितरित की गई मच्छरदानियां

लोरमी। वनांचल क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे मलेरिया के प्रकोप को देखते हुए लोरमी के माननीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उनके मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वनांचल क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर ग्रामीणों को मच्छरदानियों का वितरण किया गया।
मच्छरदानी वितरण अभियान के तहत अचानकमार, छपरवा, बिन्दावल, तिलाईडबरा सहित अन्य वनांचल ग्रामों में ग्रामीणों को मच्छरदानी वितरित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरों से सुरक्षा, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की।
इस पहल का उद्देश्य वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों को मलेरिया एवं मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराना तथा ग्रामीणों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना है।

मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, संदीप सोनी लोरमी मंडल महामंत्री दुष्यंत खत्री एल्डरमैन नगर पालिका परिषद लोरमी, मुकुल तिवारी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लोरमी पवन गुप्ता सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि वनांचल क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में जनहित के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने भी मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानियों के वितरण की पहल का स्वागत किया।
- वनांचल क्षेत्र में बढ़ते मलेरिया के प्रकोप को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया संज्ञान, गांवों में वितरित की गई मच्छरदानियां - September 4, 2026
- केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की पहल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की बड़ी सौगात: उदयपुर सिटी-शालिमार सुपरफास्ट अब सप्ताह में दो दिन चलेगी - September 3, 2026
- नवलपुर दोहरे हत्याकांड का खुलासा: जमीन विवाद में सगे भाई ने ही की भाई-भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार - September 1, 2026




