लेटेस्ट न्यूज़
शिव महापुराण कथा में सम्मिलित हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू | नकली, अवमानक एवं अवैध नारकोटिक औषधियों की रोकथाम हेतु एवं अन्य राज्यों से लाई गई औषधियों की राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान जारी | शिक्षक संघर्ष मोर्चा,ब्लॉक इकाई लोरमी का एकदिवसीय सेवा सुरक्षा पद यात्रा, धरना रैली | सावन मिलन समारोह : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा—हमारी संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाते हैं ऐसे आयोजन | बकुलमुनी आश्रम मलगा में भक्ति, गुरु-सानिध्य और शिव आराधना की दिव्य अनुभूति, | भाजपा की कार्यसंस्कृति में जनसेवा सर्वोपरि, सहयोग केंद्र में तोखन साहू ने सुनीं जनता की बातें |

RECENT POSTS

आरोपी के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 8000 रूपये जप्त

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के मद्देनजर मुंगेली पुलिस एक्शन मोड पर

थाना लालपुर द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अवैध शराब बिक्री करने वाले को किया गया गिरफ्तार

जिला ब्यूरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

लोरमी – मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है, उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना लालपुर पुलिस एवं साइबर सेल की टीम को दिनांक 14 फरवरी को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम फुलवारी कलां दैहान के पास 01 व्यक्ति अत्यधिक मात्रा में अवैध देशी कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है, सूचना पर लालपुर पुलिस व साइबर सेल टीम द्वारा गवाहों साथ तस्दीक हेतु रवाना हुये, मुखबीर द्वारा बताये स्थान ग्राम फुलवारी कलां दैहान के पास एक व्यक्ति मिला जिसे पूछताछ व गवाहों के समक्ष जाँच करने पर वह व्यक्ति अपना नाम साजन चतुर्वेदी पिता राजकुमार चतुर्वेदी उम्र 21 वर्ष निवासी फुलवारी कलां थाना लालपुर का होना बताया जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक जरीकेन में 30 एवं एक प्लास्टिक बाल्टी में 10 लीटर जुमला 40 लीटर अवैध देशी कच्ची महुआ शराब कीमती 8000 रूपये को बिक्री करते पाये जाने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 27/2025 धारा 34 (2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय आदेश पर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक लक्ष्मण खुंटे थाना प्रभारी लालपुर, उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा प्रभारी साईबर सेल मुंगेली, सउनि राजाराम साहू थाना लालपुर एवं साइबर सेल टीम की अहम भूमिका रही।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS