उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वनग्राम अचानकमार में लगाई जनचौपाल, 8 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों की समस्याओं का किया समाधान

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने चार ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की
जितेन्द्र पाठक
अचानकमार टाइगर रिजर्व में बढ़ी पर्यटन की संभावनाएं, डिप्टी सीएम अरुण साव ने 5 जिप्सी प्रदान की

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने गुरुवार को वनग्राम अचानकमार में जनचौपाल लगाकर अपने 8 ग्राम पंचायतों के परिवारजनों से सार्थक संवाद किया। इस दौरान उनकी समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुनकर उसका समाधान किया। वहीं कुछ आवेदनों के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। श्री साव ने टाइगर रिजर्व में पर्यटन के लिए समूह को पांच जिप्सी प्रदान किया तथा चार ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव तीन दिवसीय असम दौरा समाप्त कर सीधे रायपुर एयरपोर्ट से वनग्राम अचानकमार पहुंचे। यहां क्षेत्र की माताएं बहनें, सियान, युवा और स्थानीय निर्वाचित जन प्रतिनिधियों सभी एक स्थान पर एकत्रित हुए थे। इस दौरान श्री साव ने गांव की माताओं बहनों के बीच सरकार की योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने जनचौपाल में लोगों की मूलभूत संबंधी समस्याओं को सुना और इन समस्याओं के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
श्री साव ने अपने परिवारजनों से सुखद चर्चा के बाद कहा कि, ऐसे जनचौपाल में लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निदान करना और सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचाने का एक अच्छा माध्यम है।

जनचौपाल में श्री साव ने अचानकमार टाइगर रिजर्व की ओर से पांच जिप्सी वाहन स्वयं सहायता समूह को पर्यटन के लिए उपलब्ध कराया। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से टॉर्च का वितरण किया गया। उन्होंने अचानकमार में नवनिर्मित लोकमंच का ग्रामीणों के साथ लोकार्पण किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ वन कर्मी का सम्मान किया गया।
जनचौपाल में वनग्राम अचानकमार, छपरवा, लमनी, बिंदावर, कटामी, दानवखार, सिवलखार, टिलई डबरा, सारसडोल, बम्हनी, रंजकी सहित विभिन्न ग्रामों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लमनी, कटामी, छपरवा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपए और अचानकमार के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की है।
जनचौपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, विनय साहू, गुरमीत सलूजा, धनीराम यादव, रवि शर्मा, लोरमी नगर पंचायत अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रत्ना काटले, सन्तोष साहू, सुशील यादव, राजेंद्र साहू, दिनेश कश्यप, लेखराज सिंह ठाकुर, संदीप सोनी, विश्वास दुबे, अभिषेक पाठक, नरेन्द्र खत्री, सरपंच मीणा देवी, अनंत, जनपद सदस्य सरस्वती मरावी, महेंद्र खत्री, दिनेश साहू, घनेंद्र राजपूत, तामेश्वर साहू, आलोक शिवहरे, घनश्याम यादव, शिवशंकर यादव, छेदूराम यादव, विकास केशरवानी, हितेश सापरिया, देवेंद्र केशरवानी, मुकेश जायसवाल, दुष्यंत खत्री, पवन गुप्ता, मुकुल तिवारी, सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सरपंचगण, पंच गण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वनग्राम अचानकमार में लगाई जनचौपाल, 8 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों की समस्याओं का किया समाधान - February 20, 2026
- अवैध शराब के ऊपर थाना कोनी पुलिस का प्रहार आरोपिया के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त ✨🔶 - February 18, 2026
- सरस्वती शिशु मंदिर गुरुवाईनडबरी का आज स्थापना वर्षगांठ दिवस के साथ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन - February 18, 2026



